सेना कहती है पाक में ISIS मौजूद, पीएम नवाज शरीफ कहते नहीं है

पाकिस्‍तान की सेना ने कहा देश मेंं मौजूद आईएसआईएस और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा देश में नहींं है आईएसआईएस।

सराजेवो। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मानें तो देश में आईएसआईएस की मौजूदगी नहीं है। पाक पीएम का यह बयान काफी हैरान करने वाला है क्‍योंकि इस वर्ष सितंबर में पाक सेना ने माना था कि पाक में आईएसआईएस दाखिल हो चुका है। सेना से अलग कई सुरक्षा विशेषज्ञ भी इस बात को मानते हैं।

pakistan-isis.jpg

पीएम का हैरान करने वाला दावा

पीएम नवाज शरीफ ने बुधवार को यह बात कही। इतना ही नहीं उन्‍होंने दावा किया कि पाक में अल कायदा और तालिबान के सुरक्षित गढ़ों को भी पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है।

पीएम नवाज ने यह बात बोस्निया की संसद में कही। एक सितंबर को पाकिस्‍तान की सेना की ओर से पहली बार इस बात को माना गया थ कि देश में आईएसआईएस की मौजूदगी है।

सेना से अलग पीएम के सुर

सेना की ओर से कहा गया था कि आईएसआईएस के सैंकड़ों आतंकी देश में हैं और सेना उनके हर बड़े हमले को फेल कर रही है।

सेना के प्रवक्‍ता असीम बाजवा ने कहा था कि आईएसआईएस ने पाक में कई विदेशी दूतावास और इस्‍लामाबाद एयरपोर्ट पर हमले की साजिश रची थी। सेना की मुस्‍तैदी से ऐसा कुछ नहीं हो सका।

सेना की ओर से यह पहला बयान था जिसमें आईएसआईएस और उसके नापाक इरादों के बारे में बताया गया था।

पाकिस्‍तान के पड़ोसी अफगानिस्‍तान में आईएसआईएस मौजूद है। आईएसआईएस अफगानिस्‍तान में तालिबान के साथ हाथ मिलाने की कोशिश में है।

हर हमले के बाद ISIS पर शक

नवंबर में बलूचिस्‍तान की एक मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के बाद भी एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि पाक में आईएसआईएस के आतंकी सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों की भर्ती कर रहे हैं।

इससे पहले अक्‍टूबर में पाक की पुलिस एकेडमी पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद कहा गया था कि यह हमला हो सकता है आईएसआईएस के साथ मिलकर बने एक नए आतंकी संगठन ने अंजाम दिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+