भारत को धोखा देने वाले नवाज शरीफ के घर में छिड़ी जंग

तहमिना दुर्रानी ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम पद के उत्तराधिकार मामले में नवाज शरीफ बेहद साधारण दर्जे के लोगों से सलाह ले रहे हैं और उनकी बात भी मान रहे हैं।

नई दिल्ली। पनामा पेपर लीक मामले में गुनाह साबित होने के बाद सत्ता से से दूर हो चुके पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के परिवार में भी जंग छिड़ गई है। अभी तक नवाज के छोटे भाई शाहबाज शरीफ को पीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन शाहबाज की बेगम तहमिना दुर्रानी ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए नवाज शरीफ पर निशाना साधा। इससे पहले नवाज शरीफ पर प्लानिंग के तहत अपने भाई शाहबाज को पीएम ना बनने देने के आरोप भी लग चुके हैं।

शाहबाज शरीफ की बीबी ने किए मियां नवाज पर वार

शाहबाज शरीफ की बीबी ने किए मियां नवाज पर वार

तहमिना दुर्रानी ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम पद के उत्तराधिकार मामले में नवाज शरीफ बेहद साधारण दर्जे के लोगों से सलाह ले रहे हैं और उनकी बात भी मान रहे हैं। तहमिना ने ये नाराजगी भरा ट्वीट तब किया है जब नवाज शरीफ ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो पीएम पद के लिए शाहबाज शरीफ को नहीं चुनना चाहते हैं। नवाज शरीफ ने बुधवार को यह बात स्पष्ट रूप से कही थी कि शाहिद खाकन अब्बासी को प्रधानमंत्री बनाना कोई कामचलाऊ और तात्कालिक कार्रवाई नहीं है।

बयान से पलटी मार गए नवाज शरीफ

बयान से पलटी मार गए नवाज शरीफ

पनामा मामले में दोष सिद्द होने के बाद नवाज शरीफ ने कहा था कि वो अपने भाई शाहबाज शरीफ को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं लेकिन बुधवार को हुए अपने रोडशो में उन्होंने पलटी मारते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि शाहिद खाकन अब्बासी अगले चुनाव तक प्रधानमंत्री बने रहें।

नवाज ने अपने भाई को धोखा दिया

नवाज ने अपने भाई को धोखा दिया

थोड़े दिनों पहले पाकिस्तानी मीडिया ने भी रिपोर्टिंग की थी कि जानबूझकर नवाज शरीफ ने अपने भाई को पीएम नहीं बनने दिया। पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक करप्शन के आरोपों की वजह से पाकिस्तान के पीएम पद से हटाए गए नवाज शरीफ अपने खुद नहीं चाहते थे कि शाहबाज शरीफ पीएम बने। PML-N के कई नेताओं के मुताबिक नवाज ने किसी खास प्लानिंग के तहत शाहबाज को पीएम बनने से रोका। साथ ही उन्होंने शाहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ के पंजाब का सीएम बनने के सपने पर भी पानी फेर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+