Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पॉर्न स्‍टार जॉनी सिन्‍स ने उड़ाया पाकिस्‍तान के अब्‍दुल बासित का मजाक, बोले मेरी नजर एकदम ठीक है

इस्‍लामाबाद। पॉर्न स्‍टार जॉनी सिन्‍स ने पाकिस्‍तान के पूर्व राजदूत अब्‍दुल बासित को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला है। न सिर्फ सिन्‍स ने बासित का मजाक उड़ाया है बल्कि उनके फैंस और फॉलोअर्स ने भी पाक के पूर्व राजनयिक को जमकर ट्रोल किया है। बासित ने सिन्‍स को कश्‍मीर का पत्‍थरबाज बताने वाली एक ट्वीट को रि-ट्वीट कर डाला था। इस ट्वीट में सिन्‍स को कश्‍मीर का एक पत्‍थरबाज बताया गया था और कहा गया था कि उन्‍हें पैलेट गन से चोट लग गई है।

फॉलोअर्स में इजाफे के लिए थैंक्‍यू

सिन्‍स ने ट्विटर पर बासित को जवाब दिया। सिन्‍स ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि वह बासित के शुक्रगुजार रहेंगे क्‍योंकि उन्‍होंने सिन्‍स को अब और मशहूर कर दिया है। सिन्‍स ने बासित का मजाक उड़ाया और लिखा कि उनकी नजर बिल्‍कुल ठीक है। इसके साथ ही बासित की नादानी की वजह से फालोअर्स में इजाफा हुआ और इसके लिए भी उन्‍होंने पाक अधिकारी को थैंक्‍यू कहा है। बासित ने सोमवार को जिस ट्वीट को री-ट्वीट किया, उसकी वजह से वह लोगों की नजरों में मजाक का विषय बन गए हैं। बासित की इस अज्ञानता की वजह से वह पूरे दिन ट्विटर पर छाए रहे।

बासित ने समझा सिन्‍स को पत्‍थरबाज

बासित ने समझा सिन्‍स को पत्‍थरबाज

बासित ने जिस ट्वीट का री-ट्वीट किया उससे अंदेशा हुआ कि उन्‍हें पॉर्न स्‍टार जॉन सिन्‍स और कश्‍मीरी युवक में शायद अंतर नहीं पता है। एक यूजर ने सिन्‍स की एडल्‍ट फिल्‍म की एक फोटो के साथ एक ट्वीट पोस्‍ट की थी। बासित खुद को रोक नहीं पाए और उन्‍होंने इसे री-ट्वीट कर डाला। जिस ट्वीट को उन्‍होंने री-ट्वीट किया था उसमें लिखा था, 'युसूफ फ्रॉम अनंतनाग, पैलेट की वजह से उसकी आंख की रोशनी चली गई है, प्‍लीज आवाज उठाइए।'बासित की इस गलती की तरफ जर्नलिस्‍ट नायला इनायत ने यूजर्स का ध्‍यान आकर्षित किया। नायला ने बासित की गलती का स्‍क्रीन शॉट अपने हैंडल से ट्वीट किया था।

तीन साल रहे भारत में उच्‍चायुक्‍त

बासित को थोड़ी देर बाद अपनी गलती का अहसास हुआ लेनिक तब तक उनका नुकसान हो चुका था। लोग उनका मजाक बनाने वाली ट्वीट, नायला की ट्वीट के साथ कर चुके थे।एक यूजर ने लिखा, 'जॉनी सिन्‍स प्‍लम्‍बर, एक डॉक्‍टर, एक टीचर और एक एस्‍ट्रोनॉट बन चुके हैं लेकिन पाकिस्‍तान ने अब उनका स्‍तर और गिरा दिया, अब उन्‍हें एक पत्‍थरबाज भी बना दिया है।' अब्‍दुल बासित साल 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त रहे हैं। फिलहाल वह पाकिस्‍तान में एक टीवी शो होस्‍ट करते हैं।

कौन हैं जॉनी सिन्‍स

कौन हैं जॉनी सिन्‍स

जॉनी सिन्‍स का असली नाम स्‍टीवन वोल्‍फ है और उनका जन्‍म अमेरिका के पेंसिल‍वेनिया में हुआ था। वह अमेरिका की एडल्‍ट इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार हैं और मशहूर इंटरनेट पर्सनाल्‍टी हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है। हालांकि जॉनी का दावा है कि बचपन में वह बहुत ही शर्मीले किस्‍म के थे। उनकी पत्‍नी किसा सिन्‍स भी एक पॉर्न स्‍टार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+