सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ी पाक की चिंता, नवाज ने बुलाया संसद का संयुक्त सत्र
पाकिस्तान। भारतीय सेना के पाक सीमा में घुसकर किए गए सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चिंतित हैं। उन्होंने संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है।

भारतीय सेना का दावा है कि उसने गुरूवार रात पाक सीमा में घुसकर 38 आतंकियों को मार गिराया जबकि कई आंतकी कैंप ध्वस्त कर दिए।
वहीं पाक का दावा है कि इस तरह का कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है। पाक सेना के मुताबिक, भारत की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया जिसके बाद हुई गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की जान गई जबकि सात सैनिक घायल हुए है।
दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की मीडिया में खबर आई है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 5 अक्टूबर को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है। वहीं पाक सरकार ने पाकिस्तान में भारत के हाई कमिश्नर गौतम बंबावले को भी तलब किया है।
18 सितंबर को कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आंतकी हमले के बाद दोनों देशों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। इस हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारत की सरकार और सेना ने इसका कड़ा जवाब देने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications