धमकी देने वाले हाफिज सईद के होम टाउन लाहौर में पीएम मोदी

लाहौर। शुक्रवार को पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ को उनके बर्थडे पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सरप्राइज गिफ्ट दिया। यह खबर कहीं न कहीं लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख और 26/11 के मुख्‍य आरोपी आतंकवादी हाजिफ सईद को भी हैरान करने वाली है।

hafiz-saeed-lahore-pm-modi

लश्‍कर का प्रमुख हाफिज सईद अक्‍सर कभी भाषणों तो कभी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी का नाम लेकर भारत को धमकाता रहता है।

हाफिज सईद वह शख्‍स है जो अक्‍सर नवाज शरीफ को भारत के साथ संबंधों पर चेतावनी देता रहता है।

अभी कुछ ही दिनों पहले उसने अपने नए ट्विटर हैंडल के जरिए भारत को चुनौती दी है और कहा है कि भारत चाहे जो भी कर ले इस बात को कभी साबित नहीं कर पाएगा कि 26/11 में उसका कोई हाथ था।

ऐसे में जब पीएम मोदी लाहौर अचानक पहुंचे हैं तो कहीं न कहीं यह सर्इद के लिए एक बड़ा झटका होगा।

यह खबर कहीं न कहीं उसे और उसके संगठन के लिए चौंकाने वाली है। जमात-उद-दावा का प्रमुख सईद लाहौर में भी रैलियों को संबोधित करता है तो कभी वह अपने घर पर कार्यकर्ताओं को भारत के खिलाफ भड़काता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+