ALERT: पंजाब में घुसा पाकिस्तानी जासूस कबूतर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ अपनी घुसपैठ को अंजाम दिया है। इस बार पाकिस्तानी जासूस कबूतर पंजाब सीमा में घुस गया। पंजाब के होशियारपुर जिले लोगों ने एक संदेहास्पद कबूतर को देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पाक की घुसपैठ
सीमपार से आए सफेद कबूतर के पंख पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे हैं। लोगों ने जब इस कबूतर को अपने गांव में उड़ते देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कबूतर को हिरासत में ले लिया। पुलिस को संदेह है कि यह कबूतर पाकिस्तान से उड़कर भारतीय क्षेत्र में आया है।
पंख पर लिखे हैं संदेश
हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसका एक्स-रे स्कैन भी किया। जिसमें उन्हें कबूतर के पंखों पर 11 अंकों की इस संख्या लिखी मिली है। वहीं उसपर एक मुहर भी लगी है जो उर्दू में है। पुलिस इस अंक का मतलब तलाशने में जुट गई है। वहीं ये भी पता लगाया जा रहा है कि वास्तव में ये कबूतर पाकिस्तान से आया है। जांच एजेंसिया इसे बारीकी से जांच कर रही है। देश में जहां तनाव का माहौल है, वहां इस तरह के कबूतर के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई है।