एयर स्‍ट्राइक: इंडियन एयरफोर्स के हमले से पीओके में हुआ कितना नुकसान, पाकिस्‍तान ने जारी की तस्‍वीरें

इस्‍लामाबाद। मंगलवार को तड़के सुबह 3:30 बजे इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के मिराज फाइटर जेट्स ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर बम गिराए हैं। करीब 12 मिराज फाइटर जेट्स पीओके में दाखिल हुए और आतंकी ठिकानों को तबाह करके वापस लौट आए। पाकिस्‍तान की तरफ से दावा किया गया कि आईएएफ के फाइटर जेट्स को पाक एयरफोर्स ने वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। पीओके में बालाकोट, चाकोटी और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंप्‍स को तबाह किया गया है।

surgical-stirke-indian-air-force-200

पाक की ओर से ही जारी हुईं तस्‍वीरें

पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से कुछ तस्‍वीरें जारी कर दी गई हैं। इन तस्‍वीरों के बाद इस बात की पुष्टि कहीं न कहीं खुद पा‍किस्‍तान ने कर दी है कि उसके यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्‍ट्राइक की है। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर हमला करने की खबरों ने पाकिस्‍तान में खलबली मचा दी है। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने एलओसी पर स्थित आतंकी ठिकानों पर कई हमले किए और इन्‍हें पूरी तरह से नष्‍ट कर दिए हैं। जेट्स पूरी तरह से सुरक्षित अपनी सीमा में वापस आ गए हैं।

12 मिराज पहुंचे पीओके में

आईएएफ सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स के 12 मिराज जेट्स पीओके के बालाकोट तक दाखिल हुए और यहां पर उन्‍होंने जैश के ठिकानों पर हमला किया। करीब 1000 किलोग्राम बम एलओसी के पार आतंकी कैंप्‍स पर गिराए गए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में जैश के ठिकानें पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। अगर यह बात सच साबित होती है तो फिर साल 1999 में हुई कारगिल जंग के बाद पहला मौका है जब इंडियन एयरफोर्स के जेट्स ने एलओसी पार की है। अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की ओर से दी मिराज जेट्स की ओर से लेजर गाइडेड बम पीओके स्थित कैंप्‍स पर गिराए गए हैं। इन जेट्स ने पुंछ से टेक ऑफ किया था। जेट्स के अलावा मिड एयर रिफ्यूलर बम, अर्ली वॉर्निंग जेट और ड्रोन्‍स भी इसका हिस्‍सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+