एक 'खास' बीमारी की वजह से हुए रिएक्‍शन के बाद मुशर्रफ पहुंचे अस्‍पताल, जानिए क्‍या हुआ है

दुबई। पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ और राष्‍ट्रपति जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ इस समय दुबई के अस्‍पताल में भर्ती हैं। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ को एक दुर्लभ बीमारी की वजह से हुए रिएक्‍शन की वजह से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मुशर्रफ मार्च 2016 से पाकिस्‍तान छोड़कर दुबई गए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मुशर्रफ पहले से ही इस बीमारी का इलाज करा रहे थे।

शनिवार रात आपात स्थिति में आए अस्‍पताल

शनिवार रात आपात स्थिति में आए अस्‍पताल

मुशर्रफ की हालत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार रात को आपात स्थिति में अस्पताल लाया गया, उनकी पार्टी के प्रवक्‍ता और सेक्रेटरी जनरल महरीन अदम मलिक की ओर से यह जानकारी दी गई है। पार्टी के प्रेसीडेंट अफजल सिद्दीकी ने डॉन न्‍यूज टीवी को बताया है कि मुशर्रफ को एमीलॉयडोसिस नामक बीमारी हो गई है और इसका इलाज चल रहा है। पार्टी के अनुसार उन्हें डाक्टरों ने पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होने तक पूर्ण आराम करने की हिदायत दी है। पूर्व राष्ट्रपति को यह बीमारी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और इसकी वजह से उनके तंत्रिका तंत्र को कमजोर कर दिया था। उस समय लंदन में उनका इलाज हुआ था।

भुट्टो की हत्‍या के आरोपी मुशर्रफ

भुट्टो की हत्‍या के आरोपी मुशर्रफ

सिद्दीकी ने बताया कि एमीलॉयडोसिस की वजह से शरीर के विभिन्न अंगों में प्रोटीन जमना शुरू हो जाता हैं। इसकी वजह से उन्हें खड़े होने और चलने में तकलीफ है। उन्होंने कहा कि इसके इलाज में पांच छह महीने का वक्त लग सकता है और पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद मुशर्रफ का पाकिस्तान वापस जाने का इरादा है। मुशर्रफ ने साल 1999 से 2008 तक पाकिस्तान में राज किया था और बेनजीर भुट्टो और लाल मस्जिद के इमाम की हत्या के बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

गुनाह साबित होने पर हो सकती है मौत की सजा

गुनाह साबित होने पर हो सकती है मौत की सजा

मुशर्रफ 2016 से ही दुबई में रह रहे हैं। उन पर साल 2007 में संविधान को निलंबित करने के सिलसिले में देशद्रोह का मामला चलाया जा रहा है। इस दंडनीय अपराध के मामले की सुनवाई साल 2014 में शुरू हुई थी। अगर वे दोषी साबित होते हैं तो उन्हें मौत की सजा तक दी जा सकती है। सेना के पूर्व प्रमुख अपने इलाज के लिए दुबई गए थे और तब से वह सुरक्षा एवं स्वास्थ्य कारणों से वापस नहीं लौटे।

जैश कराता था भारत में धमाके

जैश कराता था भारत में धमाके

पिछले दिनों मुशर्रफ ने कहा था कि उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के कहने पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने भारत में ब्‍लास्‍ट को अंजाम दिया था। मुशर्रफ ने यह बात पाकिस्तान के जर्नलिस्‍ट नदीम मलिक को दिए इंटरव्‍यू में कही थी। मुशर्रफ ने कहा था कि यह वही संगठन था जिसने पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहते हुए उन पर हमला कर हत्या का प्रयास किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+