पाकिस्तान के इस कैफे में खाने को मिल रही है LOC!
नई दिल्ली। इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LOC खूब सुर्खियों में है। हम जब भी LOC के बारे में सोचते हैं तो हमारे जेहन में सेना और सुरक्षाबल के जवान आते हैं।

लेकिन पाकिस्तान के कराची स्थित सत्तार बश्ख नाम के कैफे में आपको LOC खाने को मिल जाएगा, वो भी पिज्जा की शक्ल में।
इस कैफ में इन दिनों एक विशेष पिज्जा दिया जा रहा है जिसका नाम LOC कहा जाता है।
ये है इसकी खासियत
इस पिज्जा की खास बात ये है कि इसके आधे में बीफ है और आधे में शाकाहारी है। बीफ वाले हिस्से पर पाक का झंडा लगा है और शाकाहारी हिस्से पर भारतीय झंडा लगा हुआ है।
बता दें कि सत्तार बख्श, स्टारबक्स की पैरोडी फूड चेन है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई तरह के व्यंजन भारत और पाक के रिश्तों पर कई रेस्तरां में मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
