VIDEO:पाकिस्तान में विधायक की कार ने ट्रैफिक हवलदार को रौंद डाला

पाकिस्तान ट्रैफिक पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार कार द्वारा कुचले जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। अगर आप सोचते है कि वीवीआईपी का रौब और सत्ता की हनक केवल हिंदुस्तान में दिखती है तो ऐसा नहीं है पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कथित रूप से पाकिस्तान के एक विधायक की कार ने ट्रैफिक हवलदार को रौंद डाला जिससे हवलदार की मौत हो गई।

VIDEO:पाकिस्तान के विधायक की कार ने ट्रैफिक हवलदार को रौंद डाला

पाकिस्तान ट्रैफिक पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार कार द्वारा कुचले जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार की जोरदार टक्कर से पुलिसवाले की मौत हो गई। दावा है कि वो कार पाकिस्तान की पश्तूनखावा मिल्ली अवामी पार्टी (PkMAP)के विधायक और पब्लिक अकाउंट कमेटी चेयरमैन अब्दुल मजीद खान अचाकजई की थी। यह दुर्घटना पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को हुई। इस एक्सिडेंट में मारे गए पुलिस हवलदार का नाम हाजी अत्ता उल्ला था। दुर्घटना तब हुई जब पुलिस कॉन्स्टेबल मंगलवार शाम को शहीद फराज सुनबेल चौक पर अपनी ड्यूटी कर रहा था।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब्दुल मजीद खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+