पाकिस्तान हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 की मौत, नवाज शरीफ थे निशाना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित गिलगिट-बाल्टिस्तान में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें फिलीपीन और नॉर्वे के राजदूतों समेत 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। हस दुर्घटना के तुरंत बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दावा ठोका है कि हेलीकॉप्टर क्रैश नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने इसे मार गिराया।

और तो और इस खबर के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पीओके का दौरा स्थगित कर दिया गया है।
पाकिस्तानी सेना का दावा
सेना के प्रवक्ता आसिम बाजवा के अनुसार हेलीकॉप्टर तब क्रैश हुआ जब इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करायी जा रही थी। इसमें इंडोनेशिया और मलेशिया के राजदूतों की पत्नियां थीं। दोनों की मौत हो गई। वहीं हेलीकॉप्टर उड़ा रहे दोनों पायलटों की भी मौत हो गई।
तालिबान का दावा
तालिबान ने कहा है कि इस हेलीकॉप्टर को हमने एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल से मार गिराया है। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद कोरासनी ने मीडिया में एक वक्तव्य जारी कर यह दावा किया। तालिबान ने कहा कि उन्हें लगा कि इस हेलीकॉप्टर में नवाज शरीफ हैं। क्योंकि उनका टार्गेट वही थे।












Click it and Unblock the Notifications