पाकिस्तानी सेना ने वजीरिस्तान में 35 आतंकवादियों को किया ढे़र

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान में हवाई हमला कर 35 तालिबानी आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया है। सेना द्वारा तालिबानी आतंकियों के बढ़ते हुए प्रभाव को कम करने के लिए चलाए जा एक रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

pakistan

पाक के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र उत्तरी वजीरिस्तान में सुबह सुबह सेना के हवाई हमलों में 35 आतंकवादी मारे गए। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने एक बयान में कहा कि सेना के जेट विमानों ने आतंकवादियों के तीन गुप्त ठिकानों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हवाई हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके दत्ताखेल घाटी में किए गए।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने जून से उत्तरी वजीरिस्तान में अपना पांव जमाए बैठे स्थानीय और विदेशी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 'जर्ब-ए-अज्ब' चला रखा है। आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 900 आतंकवादी मारे गए हैं।

कुछ दिनों पहले सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने मीडिया से कहा था कि सशस्त्र बल उत्तरी वजीरिस्तान से आतंकवादियों का नामो-निशान मिटा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस आतंकवाद विरोधी अभियान में 25,000 से 30,000 सैनिक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+