चीन से दोस्ती का भय दिखाकर पाक जनरल ने भारत को धमकाया
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी आर्मी जनरल राहील शरीफ ने भारत के फिर धमकाया है। उन्होंने कश्मीर में अलगाववादियों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देने की बात कहने के साथ-साथ भारत को धमकी दी है कि चीन के साथ पाकिस्तान की दोस्ती के रास्ते में जो भी आएगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को समझ लेना चाहिए कि पाकिस्तान से लड़कर जीतना अब नामुमकिन है।

चीन के साथ दोस्ती पर इतराया पाकिस्तान
पाकिस्तानी आर्मी जनरल ने कहा कि इस क्षेत्र में चीन के साथ पाकिस्तान की दोस्ती एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पर आधारित है। इस दोस्ती का सबसे बड़ा सबूत चीन पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर है। हम किसी भी बाहरी ताकत को इस कॉरिडोर के बनने के रास्ते में नहीं आने देंगे और जो भी इसमें बाधक बनेगा उससे सख्ती से निपटेंगे। पााकिस्तानी जनरल का इशारा भारत की तरफ था। चीन और पाकिस्तान के इकॉनोमिक कॉरिडोर का भारत विरोध करता रहा है।
कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया
आर्मी जनरल ने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताते हुए कहा कि इस्लाबाद कश्मीर घाटी के लोगों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा।
'पाकिस्तान को हराना नामुमकिन है'
आर्मी जनरल राहील शरीफ ने पाकिस्तान की सुरक्षा को अजेय बताया। उन्होंने कहा कि मैं दुश्मनों को यह बता देना चाहता हूं कि पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत थी लेकिन अब यह अजेय है। पाकिस्तान से लड़कर जीतना अब नामुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications