बाज नहीं आ रही हैं पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस वीना मलिक, वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान को लेकर किया ये बेशर्मी भरा ट्वीट

कराची। पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस वीना मलिक फिर से अपने विवादित ट्वीट की वजह से भारत में ट्रोल हो रही हैं। इस बार वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर ट्वीट किया है। वीर चक्र से सम्‍मानित विंग कमांडर अभिनंदन पर वीना का यह बेशर्मी भरा ट्वीट भारत में लोगों को उन्‍हें कोसने पर मजबूर कर रहा है। वीना पिछले एक माह से भारत और यहां पर हो रही घटनाओं को लेकर ट्वीट कर रही हैं और हर ट्वीट के जरिए लोगों की आलोचना का शिकार हो रही हैं।

अभिनंदन के फोटो पर लिखा गंदा कैप्‍शन

वीना ने विंग कमांडर अभिनंदन की दो फोटोग्राफ ट्वीट की हैं। पहली फोटो हाल में अभिनंदन के ड्यूटी ज्‍वॉइन करने की है और दूसरी फोटो उस समय की है जब पाकिस्‍तानी सेना ने 27 फरवरी को उन्‍हें पकड़ लिया था। वीना ने कैप्‍शन लिखा है, 'पिक्‍चर सेस इट ऑल।' वीना की इस ट्वीट के बाद लोग उन्‍हें जमकर लताड़ रहे हैं और उन्‍हें हकीकत से रूबरू करा रहे हैं। वीना ने 20 अगस्‍त को यह ट्वीट किया है और इस ट्वीट के बाद लोग उन्‍हें पाकिस्‍तान और भारत की सेना में अंतर के बारे में बता रहे हैं।

 सेना को लेकर वीना का भद्दा ट्वीट

सेना को लेकर वीना का भद्दा ट्वीट

अभिनंदन पर भद्दा ट्वीट करने के बाद वीना ने इंडियन आर्मी के लिए ट्वीट किया। वीना ने इंडियन आर्मी को कायर बताया और कहा कि उसके पास पाकिस्‍तान की आर्मी का सामना करने की हिम्‍मत नहीं है। वीना कई बार भारत की सेना को लेकर विवादित ट्वीट करती आई हैं। सेना के लिए उन्‍होंने मीडिल फिंगर दिखाते हुए फोटो पोस्‍ट की थी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से पहले वीना ने भारत पर निशाना साधा था। सेना के लिए उन्‍होंने मीडिल फिंगर दिखाते हुए फोटो पोस्‍ट की थी। वीना ने #IndianarmyinKashmir #indianArmy के साथ अपनी पोस्‍ट को शेयर किया था।

सुषमा को लेकर गंदा ट्वीट

सुषमा को लेकर गंदा ट्वीट

सुषमा स्‍वराज पर विवादित ट्वीट बिना नाम लिए किया ट्वीट वीना ने सात अगस्‍त को सुबह चार बजकर 24 मिनट पर ट्वीट किया। वीना ने अपने ट्वीट में R.I.H. लिखा और एक इमोजी का प्रयोग किया। आरआईएच यानी रेस्‍ट इन हेल जिसका हिंदी में मतलब है आपको नर्क में जगह मिले। वीना ने अपनी ट्वीट में सुषमा स्‍वराज का नाम तो नहीं लिखा लेकिन इंडियन यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि उनका इशारा पूर्व विदेश मंत्री की तरफ था।

वीर चक्र से सम्‍मानित अभिनंदन

वीर चक्र से सम्‍मानित अभिनंदन

विंग कमांडर अभिनंदन ने 26 फरवरी यानी बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को जम्‍मू कश्मीर में हुई डॉग फाइट में अपने मिग-21 से पा‍किस्‍तान एयरफोर्स के एफ-16 को ढेर कर दिया था। अभिनंदन इस वर्ष भारत और पाकिस्‍तान के बीच सैन्‍य टकराव का चेहरा बनकर उभरे थे।अभिनंदन दुनिया के पहले पायलट बने जिन्‍होंने मिग से एफ 16 को ढेर किया। हालांकि उनका जेट भी क्रैश हो गया था और इसके बाद वह पाकिस्‍तान के हिस्‍से वाले कश्‍मीर में जा गिरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+