'खूनी हाथों' से UN में कश्मीर का मुद्दा उठाएगा पाकिस्तान!

वाशिंगटन। भारत ही नहीं, अमेरिका में भी आतंकी हमलों से अपने हाथ खून से रंग चुका पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में बुधवार को कश्मीर मुद्दे को रखेंगे।

Nawaz sharif

लगातार संयुक्त राष्ट्र के कई प्रावधानों का उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान जब यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाएगा तब दुनिया भर की आंखों और दिलो दिमाग में रविवार को उरी में हुए आतंकी हमले की तस्वीर होगी।

PAK के सामने होगी ये चुनौती
अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने का वादा करते हुए उरी में आर्मी बेस पर हुए हमले की निंदा की है। वहीं, ब्रिटेन ने भी भारत के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वसन दिया है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने खुद को पाक साफ दिखाना भी बड़ी चुनौती होगी।

दुनिया भर में माहौल बनाने की कोशिश
पाकिस्तान की ओर से लगातार संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। फिर चाहे वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा हो या फिर आतंकवाद पर लगाम लगाने का। वहीं कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने दुनिया के तमाम देशों में अपने राजनीतिक प्रतिनिधि भेजकर माहौल बनाने की कोशिश भी की है। हालांकि कहीं से सफलता हासिल नहीं हुई।

अमेरिका ने कहा, 'कश्मीर समस्या को लेकर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया। हम हमेशा से चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान आपसी बातचीत से मसला सुलझा लें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+