आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान ने चीन से लिया 500 मिलियन डॉलर का कर्ज
पाकिस्तान ने अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए चीन से 500 मिलियन डॉलर या 50 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। चीन के इंडस्ट्रीयल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना की ओर से उसे यह कर्ज दिया जाएगा। पाक ने इसके लिए इस बैंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है ताकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हो सके।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए चीन से 500 मिलियन डॉलर या 50 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। चीन के इंडस्ट्रीयल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना की ओर से उसे यह कर्ज दिया जाएगा। पाक ने इसके लिए इस बैंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है ताकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हो सके। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इस अखबार में कहा गया है कि इस नए कर्ज करार के बाद चीन के वित्तीय संस्थानों का डॉलर के मुकाबले मजबूत रुपए को सहयोग सिर्फ तीन महीने में बढ़कर एक अरब डॉलर हो गया है।

अमेरिका ने रोकी है पाक की मदद
रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने इस ऋण के लिए 15 जनवरी को 4.5 प्रतिशत की दर में करार किया है। सूत्रों ने कहा कि जनवरी में पाकिस्तान ने कुल 70.4 करोड़ डॉलर का नया कर्ज लिया है। इस तरह वित्त वर्ष के पहले सात माह में ही देश का विदेशी कर्ज 6.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ बेहद कठोर कदम उठाते हुए अमेरिका ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली अधिकांश सुरक्षा मदद और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति को रोक रहा है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य नेताओं से चेतावनियां मिलने के बावजूद आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने कहा था कि हम पाकिस्तान को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति या सुरक्षा से संबंधित वित्तीय मदद नहीं प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications