Akriti Sutar कौन थी? 72 दिन पहले बनी दुल्हन, ससुराल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, भाई ने जीजा की खोली पोल?

Delhi Lodhi Colony Akriti Sutar Death Case: दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 72 दिन पहले ब्याह रचाकर आई 28 साल की दुल्हन आकृति सुतार की संदिग्ध परिस्थितियों में एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

आकृति के भाई ने जीजा अरस्तु सिक्का और बहन के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिवार का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। 4 जुलाई की शाम इस खौफनाक घटना ने भोपाल में ट्विशा शर्मा और ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर हत्याकांड की यादें ताजा कर दी। आइए विस्तार से जानते हैं कि दुल्हन की मौत के पीछे क्या-क्या वजहें?

delhi-lodhi-colony-death-who-was-akriti-sutar

Who Was Akriti Sutar: आकृति सुतार कौन थी? एक जिंदादिल, मेहनती महिला

आकृति सुतार पुष्प विहार की निवासी थीं। छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करती थीं। पढ़ी-लिखी, स्वावलंबी और मजबूत इरादों वाली महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनके परिवार और दोस्त उन्हें हंसमुख और सकारात्मक सोच वाली व्यक्ति बताते हैं।

delhi-lodhi-colony-death

24 अप्रैल 2026 को उसकी शादी अरस्तु सिक्का (Arastu Sikka) के साथ हुई थी। दोनों एक-दूसरे को 8 साल से जानते थे। यह प्रेम विवाह था। आकृति पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का (Agastika Sikka)की दोस्त थीं, बाद में अरस्तु से रिश्ता बन गया। शादी को महज 72 दिन ही हुए थे कि यह त्रासदी हो गई।

Akriti Sutar Death Case Reason: कैसे हुई रहस्यमयी मौत?

4 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आकृति ने अपनी मां से फोन पर बात की। बताया कि ऑफिस से निकल चुकी हूं और घर जा रही हूं। कुछ देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार चिंतित हुआ। रात करीब 8 बजे अरस्तु का फोन आया, जिसमें उसने आकृति के लापता होने की सूचना दी।

delhi-lodhi-colony-death

लगभग 90 मिनट बाद पुलिस ने परिवार को सूचित किया कि लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज (NDMC फ्लैट्स) में एक महिला का शव मिला है। आकृति को तीसरी मंजिल से गिरे हुए पाया गया। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार के संदेह के मुख्य कारण क्या?

घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले। इमारत ज्यादातर खाली रहती है। आकृति का वहां जाना ही संदिग्ध, ससुराल से करीब 10 किलोमीटर दूर। मौत से दो दिन पहले पति से जबरदस्त झगड़ा हुआ था।

परिवार का आरोप: दहेज की मांग और हत्या

आकृति के परिवार ने पति अरस्तु सिक्का और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही 20 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। इनकार करने पर लगातार परेशान किया जाता था और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

delhi-lodhi-colony-death

आकृति के 24 वर्षीय भाई अमाय सुतार ने कहा कि दीदी मानसिक रूप से बहुत मजबूत थीं। वे कभी आत्महत्या नहीं कर सकती थीं। चाचा मनंजय सुतार ने पूछा कि अगर नाखुश थीं तो ऑफिस जॉइन करने के बाद सहकर्मियों के लिए पार्टी क्यों की? आत्महत्या की योजना बनाकर कोई जश्न मनाता है क्या? परिवार का दावा है कि अरस्तु बेरोजगार हैं। उनके पिता श्रम विभाग में सेक्शन ऑफिसर हैं।

Aristu Sikka और ससुराल पक्ष: अब तक क्या कहा?

अभी तक अरस्तु पक्ष की तरफ से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने आकृति के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस जांच: BNSS धारा 196 के तहत केस

दक्षिण दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम चल रहा है, जिसकी रिपोर्ट मौत का सही कारण बताएगी। गिरने से चोटें, पहले की चोटें या कोई अन्य कारण का पता चलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनंत मित्तल ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, आकृति के ऑफिस सहकर्मियों के बयान और परिवार के आरोपों की छानबीन हो रही है।

इसी तरह के हालिया मामले: बढ़ती चिंता

आकृति सुतार की मौत ने भोपाल की 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा और ग्रेटर नोएडा की 22 वर्षीय दीपिका नागर की मौत की याद दिला दी। पिछले कुछ महीनों में नवविवाहित महिलाओं की संदिग्ध मौतों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है। ये मामले दहेज, घरेलू हिंसा और प्रेम विवाह के बाद होने वाले विश्वासघात को उजागर करते हैं।

Tanu कौन है? Siya की तरह प्रेमी संग मिलकर पति को जिंदा नहर में फेंका, पुलिस बनी चक्करघिन्नी, कैसे खुला राज?
Tanu कौन है? Siya की तरह प्रेमी संग मिलकर पति को जिंदा नहर में फेंका, पुलिस बनी चक्करघिन्नी, कैसे खुला राज?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+