PM Kisan Yojana कि 23वीं किस्त मिलने के बाद भी रुक सकते हैं आगे के पैसे? 24वीं किस्त के लिए तुरंत करें ये 3 का

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए।

अब किसानों की नजर अगली यानी 24वीं किस्त पर है। हालांकि, सिर्फ पिछली किस्त मिल जाना इस बात की गारंटी नहीं है कि अगली किस्त भी बिना किसी परेशानी के मिल जाएगी। सरकार के कुछ जरूरी नियम हैं, जिन्हें पूरा नहीं करने पर 24वीं किस्त का भुगतान रुक सकता है।

PM Kisan Yojana Update

23वीं किस्त मिलने के बाद भी क्यों रुक सकती है अगली किस्त?

कई किसान यह मान लेते हैं कि अगर उनके खाते में 23वीं किस्त आ गई है, तो अगली किस्त भी अपने आप मिल जाएगी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। सरकार लाभार्थियों के रिकॉर्ड की लगातार जांच करती है और जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर अगली किस्त रोक सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन

ऐसे में किसानों को समय रहते अपने सभी रिकॉर्ड और जरूरी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि 24वीं किस्त आने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।

PM Kisan: e-KYC पूरी नहीं हुई तो अटक सकता है भुगतान

24वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना सबसे जरूरी शर्तों में शामिल है। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो अगली किस्त जारी होने पर उसका भुगतान रोका जा सकता है। किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी की स्थिति देख सकते हैं। जरूरत होने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में बायोमेट्रिक के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

जमीन का सत्यापन भी जरूरी

किस्त रुकने की एक बड़ी वजह भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा न होना भी है। यदि राज्य के कृषि विभाग या संबंधित अधिकारी की ओर से जमीन का डिजिटल सत्यापन पूरा नहीं हुआ है या रिकॉर्ड में किसी कारण 'No' दर्ज है, तो अगली किस्त जारी होने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में बैंक खाता और आधार सही होने के बावजूद 2,000 रुपये की किस्त रुक सकती है।

आधार से बैंक खाता लिंक होना जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर बैंक खाते की आधार सीडिंग पूरी नहीं है या खाता नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सर्वर पर सही तरीके से मैप नहीं है, तो भुगतान फेल हो सकता है। ऐसे में किसान के खाते में 24वीं किस्त नहीं पहुंचेगी।

24वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये काम

अगर किसान यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के मिले, तो उन्हें आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प में अपनी जानकारी जांच लेनी चाहिए।

वहां रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद यह देख लें कि e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Account Seeding के सामने 'Yes' लिखा है या नहीं। यदि इनमें से किसी भी विकल्प के सामने 'No' दिखाई देता है, तो संबंधित बैंक, कृषि विभाग या नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।

ये भी पढ़ें: क्या है मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या विवाह कल्याणी योजना? जानें किसे मिलेगा लाभ और कितनी मिलेगी राशि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+