अपने 11 जवानों को खोने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को भेजा समन

अपने 11 जवानों को खोने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को भेजा समन

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने जवाब देते हुए पाकिस्तान के 11 जवानों को मार गिराया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के अन्य 16 जवान घायल हैं। पाकिस्तान अपने जवानों को खोने से तिलमिला उठा है। पाकिस्तान ने एलओसी के किनारे भारतीय सेना द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन करने पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए भारतीय राजनयिक को समन भेजा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार (13 नवंबर) को भारतीय उच्चायोग से एक वरिष्ठ राजनयिक को समन भेजकर बुलाया है।

Recommended Video

    Pakistan Ceasefire Violation: भारतीय शूरवीरों ने पाक पर ऐसे किया प्रचंड प्रहार | वनइंडिया हिंदी
    Pakistan army

    पाक के DG-ISPR और विदेश मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पाकिस्तान के महानिदेशक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG-ISPR) मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। न्यूद एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलओसी की घटना को लेकर शनिवार (14 नवंबर) सुबह सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    भारत के भी 5 जवान हुए शहीद

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के केरन, पुंछ और उरी सेक्टर में शुक्रवार (13 नवंबर) को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भारत के पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा छह आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी। भारत के शहीद हुए जवानों में चार सेना के जवान थे और एक बीएसएफ एसआई थे। हमले में कुछ सैनिक भी घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले का जवाब देते हुए उनके बंकर और लॉन्च पैड उड़ा दिए।

    भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 जवान मारे गए हैं, इन 11 जवानों में दो-तीन पाकिस्तानी सेना विशेष समूह (SSG) कमांडो भी शामिल हैं।

    पाकिस्तान की ओर से इस हफ्ते सीजफायर उल्लंघन का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 7-8 नवंबर को भी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कराने की कोशिश की गई थी। इस दौरान भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 आतंकियों को मार गिराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+