बारी बारी से परिवारवालों को खिलाती रही जहर, एक एक कर मरते गये 13 लोग, सनकी लड़की ने मचाया कोहराम
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां एक युवती पर अपने ही परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मार डालने का आरोप है। मामले में पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव की है। जहां एक लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने खतरनाक साजिश रची।

अचानक लड़की के परिवार के 13 सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। अस्पताल ले जाते समय सभी की मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मौत की वजह जहरीले भोजन से होने की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।।
कबूला जुर्म
सिंध प्रांत पुलिस के एक बयान के मुताबिक, जांच में पता चला कि लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर परिवार के लोगों को खत्म करने की योजना बनाई। लड़की ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इस आटे से बनी रोटी जब परिवारवालों ने खाई तो एक- एक करके वे बीमार पड़ने लगे।












Click it and Unblock the Notifications