पाक की नापाक हरकत पर बौखलाया भारत, कहा हत्यारा है सईद

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने चेहरे से दोस्ती का नकाब उतारा दिया है। उसका असली चेहरा सामने आ गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकी संगठन जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की सरपरस्ती को सही ठहराया है।

hafiz saeed

पाक के इस बायन के साथ ही भारत में बौखलाहट है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने हाफिज को अपना साथी करार दिया है। उसने अपने सईद को अपना दोस्त करार दिया है। पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासिल ने हाफिज का बचाव कहते हुए फिर से दोहराया कि वो पाकिस्तानी नागरिक है और जहां चाहे वहां घूम सकता है।

दरअसल एक खबर के मुताबिक हाफिद सईद बाढ़ के दौरान सीमा पर देखा गया। जिसके बाद पाकिस्तान उच्चायुक्त का विवादित बयान आया। इस बायन के बाद भारत ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि हाफिज सईद को लेकर हमारा रुख साफ है। भारत की ओर से कहा गया है कि हमारे लिए वह मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। हमने पाकिस्तान से बार-बार ये कहा है कि उसे पकड़ कर कानून के हवाले कर दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+