'पीएम मोदी पर इमरान के बयान को भारत की मीडिया ने नमक-मिर्च लगाकर छापा'

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक ऐसा बयान दिया है जिसने हर तरफ हंगामा मचाकर रख दिया है। अब पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस पर टिप्‍पणी की है। कुरैशी ने कहा है कि इमरान के बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। पाक के पीएम इमरान ने मीडिया कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो फिर भारत के साथ शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के बेहतर मौका है।

qureshi.jpg

मीडिया को दिया सेंसेशन फैलाने का दोष

विदेश मंत्री कुरैशी ने सीनेट की विदेशी मामलों पर बनी समिति को संबोधित करते हुए इमरान के बयान को संवेदनशील बनाने के लिए भारत की मीडिया को दोषी ठहराया। कुरैशी ने कहा कि इंडियन मीडिया हर चीज को सेंसेशन के साथ पेश करने में यकीन रखती है। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन के मुताबिक कुरैशी ने दावा किया कि मीडिया ने इमरान के बयान को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर छापा है। इमरान खान ने कहा पिछले दिनों विदेशी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी साल, लोकसभा चुनावों में जीतकर फिर से भारत के पीएम बनते हैं तो फिर शांति वार्ता के बेहतर मौके होंगे।

क्‍या बोले थे इमरान

इमरान ने एक तरह से कांग्रेस को कश्‍मीर मुद्दा हल करने भारत की उस भावी सरकार के तौर पर बता दिया है जो डरपोक होगी। इमरान ने कहा कि अगर भारत की अगली सरकार विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्‍व में बनती है तो शायद यह पार्टी कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान के साथ किसी तरह की कोई सुलह करने में डरेगी क्‍योंकि उसे विरोध की आशंका सताएगी। इमरान के शब्‍दों में, 'शायद अगर बीजेपी, जो कि एक राइट विंग पार्टी है, जीतती है तो फिर कश्‍मीर पर किसी तरह की सुलह संभव है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+