महिला से छेड़छाड़ पर पाकिस्तान का कारनामा, टिकटॉक वीडियो बनाने वालों की पार्कों में एंट्री बैन
इस्लामाबाद, 23 अगस्त: पाकिस्तान के लाहौर शहर में हाल ही में एक महिला पर सैकड़ों की भीड़ टूट पड़ी थी। उसके साथ सरेआम अश्लील हरकतें की गईं, कपड़े फाड़ डाले गए, गलत तरीके से उसके शरीर को दबोचा गया, मारपीट की गई, मोबाइल, कैश और बाकी चीजें लूट ली गईं। लेकिन, पाकिस्तान की सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय तलाश की बजाए, पीड़ित जैसे दूसरे लोगों के खिलाफ ही ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहां पार्कों में टिकटॉकरों की एंट्री पर ही पाबंदी लगा दी गई है। उस महिला पर तब हमला हुआ था, जब वह टिकटॉक के लिए एक वीडियो शूट कर रही थी।

टिकटॉक वीडियो बनाने वालों की पार्कों में एंट्री बैन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के प्रशासन ने टिकटॉकरों के पार्कों में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। पंजाब प्रांत ने सार्वजनिक पार्कों में घुसने पर यह पाबंदी उन सभी कंटेंट क्रियेटरों पर लगाई है, जो अपना कंटेंट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर डालते हैं। रविवार को यह घोषणा पंजाब पार्क्स एंड हॉट्रीकल्चर अथॉरिटी ने की। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें सैकड़ों लोगों ने तब हैवानियत की सारी हदें पार कर एक महिला पर हमला किया था, जब वह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एक वीडियो शूट कर रही थी। पार्कों में ऐसे वीडियो बनाने वालों पर पाबंदी की खबर पाकिस्तान स्थित न्यूज पोर्टल एआरआई न्यूज ने दी है। (ऊपर वाली तस्वीर- प्रतीकात्मक)

पाकिस्तान में महिला टिकटॉकर पर टूट पड़ी थी भीड़
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पार्क्स एंड हॉट्रीकल्चर अथॉरिटी के आदेशानुसार, 'पार्कों में प्रवेश के लिए सभी टिकटॉकरों को संबंधित पीएचए से इजाजत लेनी होगी।' अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा था कि जब वह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में वीडियो फिल्मा रही थी, तब 300 से 400 लोगों की भीड़ ने उसपर हमला कर दिया था। शिकायत में उसने कहा कि लोगों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और उसे एक दूसरे की ओर हवा में उछाला गया। सोशल मीडिया पर लाहौर का वह भयावह वीडियो खूब वायरल हुआ था। महिला ने शिकायत की थी कि मौके पर उसका एक दोस्त भी था और उसे भी निशाना बनाया गया।

छेड़छाड़ मामले में 130 गिरफ्तार
पुलिस को दी गई अपनी विस्तृत शिकायत में उसने कहा था कि उसकी कान की बाली और उसके दोस्त का मोबाइल फोन और आइडेंटिटी कार्ड चुरा ली गई। भीड़ ने उनसे 15,000 रुपये भी छीन लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उस घटना में जांच शुरू की हुई है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कम से कम 130 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वारदात में शामिल 40 लोगों की पहचान कर ली गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने 'आपत्तिजनक कंटेंट' को लेकर शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बैन भी लगाया था।

महिला चिल्लाती रही, किसी ने नहीं बचाया
इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने पीड़ित के हवाले से कहा था कि उसने पुलिस में शिकायत की है कि 'मुझे निर्वस्त्र किया गया और मेरे कपड़े फाड़कर अलग कर दिए गए।' महिला का आरोप था कि वह मदद की गुहार लगाती रह गई, लेकिन उसकी हिफाजत करने के लिए कोई आगे नहीं आया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में महिलाओं की दयनीय हालत पर पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग भी चिंता जता चुका है। वहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में यौन हिंसा के साथ-साथ घरेलू हिंसा भी शामिल है और इससे पाकिस्तान का कोई इलाका नहीं बचा हुआ है। (महिला पर भीड़ के हमले की तस्वीरें ट्विटर के वीडियो ग्रैब से)
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications