रेहड़ी वाले के बैंक खाते में आए 2.25 अरब रुपए, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति से है कनेक्शन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में फलूदा बेचकर अपना पेट पालने वाले शख्स के खाते में अचानक अरबों रुपए आ गए। रोजाना 100-200 रुपए कमाकर अपना गुजर बसर करने वाले अब्दुल कादिर के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपए अचानक से आ गए। जब अब्दुल को इसकी जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सबसे हैरानी की बात तो ये हैं कि अब्दुल चाहकर भी इन रुपयों को निकालकर खर्च नहीं कर सकता है। बस उसे खाते में देखकर खुश हो सकता है।

रेहड़ी वाले के खाते में आए अरबों रुपए

रेहड़ी वाले के खाते में आए अरबों रुपए

पाकिस्तान में गरीब रेहड़ी पटरी वाले अब्दुल के खाते में 2.25 अरब रुपए ट्रांसफर हो गए। अब्दुल अपनी रेहड़ी पर फलूदा बेचकर अपना जीवनयापन करता है। अचानक से उसके खाते में 2.25 अरब रुपए आ गए। भारी भरकम रकम का पता चलने के बाद अब्दुल के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन इस रकम की वजह से वो जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया है।

 पूर्व पाक राष्ट्रपति से कनेक्शन

पूर्व पाक राष्ट्रपति से कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल के खाते में जमा हुए अरबों रुपए पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़े कई अरब रुपये के धन शोधन घोटाला से जुड़ी थी।रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल को पता भी नहीं था कि उसके खाते में अरबों रुपए जमा हो चुके हैं। उसे तो तब जानकारी मिली जब एफआईए ने उसे चिट्ठी लिखकर इन रकम के बारे में पूछताछ की। अब्दुल के मुताबिक जांच एजेंसी ने अब्दुल से इन के बारे में सवाल-जवाब किए।

 अरबपति होते हुए भी बेचता है फलूदा

अरबपति होते हुए भी बेचता है फलूदा

अब्दुल ने कहा कि मैं ऐसा बदकिस्मत इंसान हूं, जिसके खाते में अरबों रुपये हैं, लेकिन मैं उसमें से एक पैसा भी नहीं निकाल सकता हूं। खाते में 2.25 अरब रुपए रहते हुए भी फटेहाल हूं। वहीं एफआईए का कहना कादिर के बैंक खाते में आए अरबों रुपए पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की संलिप्तता वाले धन शोधन घोटाले से जुड़े हैं, जिसकी जांच की जा रही है। खाते को फ्रिज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+