नए आर्मी चीफ जनरल नरवाणे के एक बयान पर लगी पाकिस्‍तान को मिर्ची, भारत को दी धमकी

Recommended Video

    Indian Army Chief के बयान से तिलमिलाया Pakistan, सताने लगा Pok खोने का डर। वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अब भारतीय सेना के नए मुखिया हैं। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल ने एक बयान दिया और उस बयान पर पाकिस्‍तान को मिर्ची लग गई है। पाकिस्‍तान की तरफ से जनरल के बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है। जनरल नरवाणे ने कहा था कि भारत पर आतंकी खतरों के जिम्‍मेदार देशों पर अपनी सुरक्षा के लिए हमला करने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के नए सेना प्रमुख के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया कि भारत को नियंत्रण रेखा के पार एहतियातन हमला करने का अधिकार है।

    naravane.jpg

    'सुरक्षा के लिए हमले का पूरा अधिकार'

    जनरल नरवाणे ने कहा था कि सीमापार आतंकवाद पर देश की जबर्दस्त कार्रवाई ने भारत की नई सोच की झलक दुश्‍मन को दृढ़तापूर्वक दिखा दी है। सेना प्रमुख ने कहा था, 'अगर पाकिस्तान आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं रोकता है तो हमारे पास ऐसी स्थिति में आतंक के खतरे वाले जरियों पर हमला करने का पूरा अधिकार है और सर्जिकल स्ट्राइक तथा बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के दौरान हमारे जवाब में इस सोच की पर्याप्त झलक मिल चुकी है।' आर्मी चीफ के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से टिप्‍पणी की गई। मंत्रालय ने कहा,' हम पीओके में एहतियात के तौर पर हमला करने के भारत के नए सेना प्रमुख के गैर जिम्मेदाराना बयान को खारिज करते हैं।' बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के आक्रामक कदम को विफल करने के पाकिस्तान के निश्चय और तैयारी पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि कोई यह न भूले कि कैसे बालाकोट स्‍ट्राइक के बाद पाक ने भारत को जवाब दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+