तीन वर्ष बाद नेपाल की यात्रा पर गया कोई पाकिस्तानी पीएम, नेपाली पीएम ओली से मिले अब्बासी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति शाहिद खाकन अब्बासी अपनी पहला आधिकारिक यात्रा पर नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। खाकन दो दिनों के लिए नेपाल में हैं। जो जानकारी पाकिस्तान के पीएमओ की ओर से दी गई है उसके मुताबिक खाकन नेपाल के नए पीएम केपी शर्मा ओली को बधाई देने के लिए नेपाल आए हैं।
काठमांडू। पाकिस्तान के राष्ट्रपति शाहिद खाकन अब्बासी अपनी पहला आधिकारिक यात्रा पर नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। खाकन दो दिनों के लिए नेपाल में हैं और जो जानकारी पाकिस्तान के पीएमओ की ओर से दी गई है उसके मुताबिक खाकन नेपाल के नए पीएम केपी शर्मा ओली को मिलकर उन्हें इस पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई देने के लिए काठमांडू आए हैं। वहीं विशेषज्ञ इसे उनका एक ऐसा कदम मान रहे हैं जिसके तहत वह भारत के खिलाफ रणनीति तैयार करना चाहते हैं। नेपाल के पीएम ओली ने 15 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

मोदी को नहीं पाक पीएम को दिया इनवाइट
यहां पर यह बात गौर करने वाली है कि नेपाल के नए पीएम ओली ने पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन को नेपाल आने का आमंत्रण दिया था। ऐसे में अब्बासी पहले विदेशी नेता हैं जो ओली के पद संभालने के बाद नेपाल पहुंच हैं। अब्बासी नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे। वह ओली के साथ-साथ नेपाली अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। अब्बासी के साथ ही कोई पाकिस्तानी पीएम तीन साल के बाद नेपाल की यात्रा पर गया है। सोमवार को नेपाली पीएम ओली और पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन की मुलाकात हुई।

सार्क सम्मेलन को आयोजित करेंगे नेपाल-पाक
काठमांडू पोस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों के सार्क सम्मेलन को दोबारा प्रभाव में लाने पर सहमति भी बनी। अब्बासी ने 19वें सार्क सम्मेलन की मेजबानी की इच्छा जाहिर की तो दूसरी तरफ नेपाल से इसके पक्ष में माहौल बनाने को कहा। गौरतलब है कि 19वां सार्क सम्मेलन साल 2016 में पाकिस्तान में ही होना था लेकिन जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका बायकॉट कर दिया था। भारत के इनकार के बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था और दोनों देशों के पीछे हटने के बाद इस सम्मेलन को टाल दिया गया था। सूत्रों की मानें तो अब पाकिस्तान और नेपाल साथ मिलकर इस सम्मेलन का आयोजन कर सकते हैं।

चीन के साथ संबंध गहरे करने के लिए बेकरार ओली
नेपाल के नए पीएम ओली, चीन के करीबी हैं और चीन, पाकिस्तान का दोस्त है। ऐसे में अब्बासी की इस यात्रा को भारत के खिलाफ उठाया गया कदम माना जा रहा है। पिछले दिनों ओली ने कहा था कि वह चीन के साथ संबंधों को और मजबूत और गहरा करना चाहते हैं। उनके मुताबिक वह चीन के साथ रिश्तों को और गहरा करने के लिए नए मौकों को तलाशेंगे। इसके साथ ही ओली ने यह भी कहा कि जहां वह चीन साथ संबंधों को और गहरा करना चाहते हैं तो वहीं भारत के साथ समझौतों में अधिक फायदा लेंगे।

भारत को ओली की चेतावनी
ओली ने कहा कि वह बदलते समय के साथ भारत के साथ संबंधों में भी बदलाव करना चाहते हैं। ओली ने कहा कि भारत के साथ हमारी बेहतरीन कनेक्टिविटी है, खुले बॉर्डर हैं। यह सब तो ठीक है, हम कनेक्टिविटी और बढ़ाएंगे भी लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि हमारे दो पड़ोसी हैं। हम किसी एक देश पर ही निर्भर नहीं रहना चाहते न कि सिर्फ एक विकल्प पर।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications