आर्थिक संकट के बीच पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान अगले माह जाएंगे चीन के दौरे पर

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पहले चीन दौर पर रवाना होंगे। शुक्रवार को पाकिस्‍तान के चैनल जीओ न्‍यूज की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जीओ न्‍यूज ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। इमरान के साथ पाकिस्‍तान को उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जाएगा।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पहले चीन दौर पर रवाना होंगे। शुक्रवार को पाकिस्‍तान के चैनल जीओ न्‍यूज की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जीओ न्‍यूज ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। इमरान के साथ पाकिस्‍तान को उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जाएगा। अगस्‍त में इमरान खान ने बतौर प्रधानमंत्री, पाकिस्‍तान की बागडोर संभाली है। 18 और 19 सितंबर को इमरान सऊदी अरब के दौरे पर गए थे और पीएम के तौर पर यह इमरान का पहला विदेशी दौरा था।

imran-khan-modi

चीन के पीएम ने दिया इमरान को इनवाइट

चीनी पीएम ली केकियांग ने इमरान को चीन का दौरा करने का निमंत्रण दिया था। अगस्‍त में कुर्सी संभालने के बाद ली की ओर से इमरान को यह निमंत्रण भेजा गया था। इमरान के चीन दौरे की तारीखों और मीटिंग के शेड्यूल पर अभी चर्चा हो रही है। केकियांग के साथ इमरान, चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा होगी। चीनी पीएम की ओर से इमरान खान से फोन पर भी बात की गई है। इस फोन कॉल में चीनी पीएम केकियांग की ओर से उम्‍मीद जताई गई है कि दोनों देशों के बीच इमरान के नेतृत्‍व में पहले से मजबूत रिश्‍तों में और मजबूती आएगी। ली ने यह भी कहा कि उनकी सरकार नई पाकिस्‍तानी सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्‍छुक है और उम्‍मीद है कि सीपीईसी प्रोजेक्‍ट तय समय पर पूरा होगा। आपको बता दें कि इमरान का चीन दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पाकिस्‍तान बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पाकिस्‍तान की नजरें आर्थिक मदद के लिए अपने दो सबसे करीबी दोस्‍तों सऊदी अरब और चीन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+