नवाज शरीफ ने माना पठानकोट ने डाला रिश्‍तों पर असर

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट आतंकी हमले के बाद पहली बार यह बात स्‍वीकार की है कि इन हमलों के बाद भारत के साथ रिश्‍तों पर असर पड़ा है।

nawaz-sharif-pathankot-terror-attack

नवाज ने कहा है कि इन हमलों ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच शांति की जो प्रक्रिया शुरू हुई थी, उस पर असर डाला है। पहली बार है जब नवाज शरीफ ने कहा है कि हमलों की वजह से दोनों देशों के बीच जारी शांति प्रक्रिया की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

भारत की ओर से पाकिस्‍तान को हमलों से जुड़े कई सुबूत दिए गए हैं। पठानकोट हमले को पाक में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने अंजाम दिया था। एक और दो जनवरी को हुए इन हमलों में सात सैनिक शहीद हो गए थे।

भारत ने जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर हमलों को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं पाक ने अभी तक भारत को यह जानकारी नहीं दी है कि उसने मसूद अजहर के खिलाफ पठानकोट आतंकी हमलों में कोई एफआईआर दर्ज की है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+