पीएम बनने से पहले ही इमरान खान के पालतू कुत्तों पर बना विकीपीडिया पेज, बराक ओबामा और पुतिन के पालतू कुत्तों पर भी है ऐसा पेज
पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान 14 अगस्त को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इन सबके बीच अब उनके पालतू कुत्तों को भी इंटरनेट पर पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हो गई है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान 14 अगस्त को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इन सबके बीच अब उनके पालतू कुत्तों को भी इंटरनेट पर पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट की मानें तो इमरान के पालतू कुत्तों पर अब एक विकीपीडिया पेज बन गया है। विकीपीडियो की ओर से इस खुद इस बात की पुष्टि की गई है। अगर ऐसा होता है तो इमरान, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की राह पर हैं जिनके पालतू कुत्तों बो और सनी के नाम पर विकीपीडिया पेज बना हुआ है। ये भी पढ़ें-मोमिना बासित, इमरान की पार्टी की चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला

इसलिए बना कुत्तों पर विकीपीडिया पेज
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने विकीपीडिया हेल्प डेस्ट के साकिब के हवाले से लिखा है कि विकीपीडिया कुछ खास चुनिंदा टॉपिक्स को ही कवर करता है। साकिब के मुताबिक अगर कोई भी टॉपिक या फिर सबजेक्ट किसी खास विश्वसनीस सूत्र जैसे कि स्थानीय मीडिया में बड़े स्तर पर प्रभावी कवरेज हासिल करता है तो फिर उस पर विकीपीडिया का पेज हो सकता है। पिछले वर्ष विकीपीडिया ने जब पाकिस्तान की पहली महिला पीएम बेनजीर भुट्टो की बेटियों बख्तावर और आसिफा भुट्टो जरदारी की प्रोफाइल पर बने अकाउंट को डिलीट किया था तो यहां पर काफी हंगामा हुआ था। इमरान के पालतू कुत्तों पर बने इस पेज पर लोगों का काफी ध्यान जा रहा है।

पीएम बनने से पहले कुत्तों को मिली लाइमलाइट
साकिब ने बताया कि इमरान के पालतू कुत्तों ने पिछले कुछ समय में लोगों को काफी ध्यान आकर्षित किया है। ऐसे में लगा कि इन पर भी पेज हो सकता है। साकिब की मानें तो विकीपीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति के पेट्स पर कई पेज पहले से ही बने हैं। हालांकि इमरान के कुत्तों के बारे में इन विकीपीडिया पर पेजों पर कई जरूरी जानकारियां गायब हैं। इस पेज पर इनकी बर्थ डेट और इनकी बायोलॉजिकल डिटेल्स जैसी अहम जानकारियां गायब हैं। इतना तो तय है कि जब इमरान पाकिस्तान के पीएम बनेंगे तो इन कुत्तों को और ज्यादा लाइमलाइट मिलेगी। वैसे इमरान के पालतू कुत्ते उसे समय खबरों में आए थे जब खबरें आई थीं कि उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान, इन्हीं पालतू कुत्तों की वजह से घर छोड़कर चली गई हैं।

ओबामा का बो इंटरनेपर पर वायरल
इमरान के अलावा बराक ओबामा के पालतू कुत्तों बो और सनी पर भी विकीपीडिया पेज बना हुआ है। ओबामा जो साल 2008 में अमेरिका के पहले अश्वते राष्ट्रपति चुने गए थे, बो उनका पहला पेट है। बो एक पुर्तगाली वॉटर डॉग है और ओबामा इसे अपनी बेटियों के लिए गिफ्ट के तौर पर लाए थे। हालांकि बो के आने से पहले ही मीडिया में खबरें बननी शुरू हो गई थीं। ओबामा के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के पालतू जानवरों पर भी विकीपीडिया पेज बना हुआ है। पुतिन के पास इस समय चार अलग-अलग प्रजाति के कुत्ते थे जिनके नाम हैं कोनी, बफी, यूमे और वेरनी। कोनी, जो एक ब्लैक लैब्राडोर थी, साल 2014 में उसकी मौत हो गई थी। साल 2017 में पुतिन को सोची में एक मीटिंग के दौरान तुर्कमेनिस्तान से गिफ्ट के तौर पर वेरनी मिला था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications