खैबर पख्तूनख्वा की मोमिना बासित, पीटीआई के टिकट पर चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला
25 जुलाई को पाकिस्तान में हुए आम चुनावों के बाद यहां पर सरकार बनाने का गणित शुरू हो गया है। जहां कई पुराने धुरंधरों ने चुनावों जीत हासिल की है तो कुछ लोग ऐसे हैं जो युवा हैं और पहली बार एसेंबली में पहुंचेंगे।
इस्लामाबाद। 25 जुलाई को पाकिस्तान में हुए आम चुनावों के बाद यहां पर सरकार बनाने का गणित शुरू हो गया है। जहां कई पुराने धुरंधरों ने चुनावों जीत हासिल की है तो कुछ लोग ऐसे हैं जो युवा हैं और पहली बार एसेंबली में पहुंचेंगे। पिछले दिनों आपने पढ़ा था कि खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) के लोअर डिर इलाके से 26 वर्ष की डॉक्टर सुमैरा शैम्स प्रोविंशयल एसेंबली में पहुंची हैं। डॉक्टर सुमैरा की ही तरह एक और नाम है मोमिना बासित का और मोमिना भी केपीके से चुनाव जीत हो चुकी हैं। वह पीटीआई की सबसे कम उम्र की महिला हैं जो प्रांतीय एसेंबली में पहुंच रही हैं। ये भी पढ़ें-इमरान खान की टीम की तरफ से 26 साल की इस महिला डॉक्टर ने बनाया इतिहास!

हजारा से चुनाव जीतने वाली पहली महिला
पीटीआई, केपीके में भी सरकार बना सकती है। मोमिना को रिजर्व सीट होने की वजह से टिकट मिली थी और उन्होंने हजारा डिविजन से चुनाव जीता है। हजारा डिविजन से कभी भी किसी महिला ने चुनाव नहीं लड़ा था। अब वह पार्टी की उन चुनिंदा महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने रिजर्व सीट से चुनाव जीता है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि मोमिना को पार्टी कौन सा रोल देगी लेकिन चुनाव जीतकर मोमिना ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। यहां यह बात और गौर करने लायक है कि जिस जगह से मोमिना ने चुनाव जीता है वहां पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की मजबूत पकड़ है।
एबट्टाबाद में रहती हैं मोमिना
मोमिना हजारा क्षेत्र में पीटीआई की महिला विंग की प्रेसीडेंट हैं। इसके अलावा सवाई प्रोजेक्ट की को-ऑर्डिनेटर भी हैं। मोमिना, एबट्टाबाद में रहती हैं और यहां की आम जनता के बीच काफी पॉपुलर हैं। मोमिना पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूरे हजारा क्षेत्र में महिला विंग को बढ़ाएंगी और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करेंगी। मोमिना इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर मोमिना को 16 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
पीटीआई ने दिए थे 15 महिलाओं को टिकट
केपीके में महिलाओं के लिए 21 सीटें आरक्षित हैं और पीटीआई ने 15 महिलाओं को टिकट दिया था। मोमिना की ही तरह इस समय डॉक्टर सुमैरा शैम्स की भी काफी चर्चा है। सुमैरा लोअर डिर की रहने वाली हैं। यह खैबर का एक ऐसा इलाका हैं जहां पर महिलाओं के वोट डालने पर पाबंदी है। सुमैरा ने साल 2013 में वोट डाला था और इसके साथ यहां की पहली महिला वोटर भी बन गई थीं। सुमैरा की मां और उनकी बहन भी प्रेरणास्त्रोत हैं। सुमैरा की बहन नूरेना शैम्स पाकिस्तान की मशूहर स्क्वाश खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह क्रिकेटर भी रह चुकी हैं और साइक्लिस्ट के तौर पर भी नाम कमा चुकी हैं।
-
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?












Click it and Unblock the Notifications