जुलाई में पहले अमेरिकी दौरे पर रवाना होंगे पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान, डोनाल्‍ड ट्रंप से हो सकती है मीटिंग

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले माह अपने पहले अमेरिकी दौरे के लिए रवाना होंगे। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है 20 जुलाई को इमरान, अमेरिकी दौरे के लिए रवाना होंगे। यहां पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से उनकी मुलाकात हो सकती है। पीएम इमरान का यह दौरा ऐसे समय होगा जब पाक पर फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) में ब्‍लैकलिस्‍ट होने का खतरा मंडरा रहा है और अमेरिकी की तरफ से उसे मिल रही मदद भी बंद हो चुकी है।

imran-khan-150

कुरैशी का दावा ट्रंप ने किया है इनवाइट

एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने बताया है कि इमरान का दौरा पांच दिनों का होगा। अखबार ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार के मुताबिक पहले जून में इमरान, अमेरिका जाने वाले थे लेकिन बजट की वजह से उन्‍हें अपने दौरे की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से गुरुवार को बताया गया कि पीएम इमरान और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच मीटिंग हो सकती है। हालांकि कुरैशी ने दौरे की तारीखों पर कुछ भी नहीं कहा था। कुरैशी का कहना है कि इमरान, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के इनवाइट पर अमेरिका का दौरा करेंगे। उनका कहना है कि ट्रंप, इमरान के साथ अहम क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।

ट्रंप के कार्यकाल में बिगड़े रिश्‍ते

ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच यह पहली उच्‍च स्‍तरीय वार्ता होगी। एफएटीएफ और पाकिस्‍तान की ओर से समर्थित आतंकवाद के अलावा वार्ता ऐसे समय होगी जब अमेरिका और तालिबान के बीच बातचीत निर्णायक दौरे में पहुंच चुकी है। पाकिस्‍तान और अमेरिका के रिश्‍ते ट्रंप के कार्यकाल में काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि पाकिस्‍तान ने हमेशा अमेरिका से झूठ बोला है और उसके साथ धोखा किया है। इसके साथ ही ट्रंप ने पाक को मिल रही अरबों रुपए की मदद को भी बंद कर दिया है। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के मुताबिक ट्रंप-इमरान की मीटिंग के लिए कोशिशें पिछले कई माह से जारी थीं।आखिरी बार साल 2015 में तत्‍कालीन पाक पीएम नवाज शरीफ अमेरिका की यात्रा पर गए थे। वह किसी पाक पीएम का आधिकरिक अमेरिका दौरा था जहां पर उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+