पाकिस्तान: जनरल बाजवा से मीटिंग के बाद पीएम इमरान खान ने ली छुट्टी, सरकार की उल्टी गिनती शुरू!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले दिनों 'वीकेंड लीव' पर दो दिनों के लिए अपने घर बनीगाला गए। उनके इस तरह से अचानक छुट्टी पर जाने के बाद से तख्तापलट को लेकर चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। इमरान, पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से मिलने के बाद ही छुट्टी पर चले गए। पाकिस्तान की राजनीति पर नजर रखने वालों की मानें तो इस मीटिंग के बाद पीएम का छुट्टी पर जाना कोई साधारण बात नहीं है और यह बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से फेल इमरान सरकार से सेना खासी नाराज है।
Recommended Video

इस्लामाबाद में बढ़ी सरगर्मियां
इस्लामाबाद में ठंड के बीच दिनों राजनीतिक माहौल ने वहां का तापमान बढ़ा दिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सत्ता पर अनिश्चितता के बादल छाने लगे हैं। जियो न्यूज की मानें तो आर्मी चीफ और इमरान खान की जो मुलाकात शनिवार को हुई है उसमें सुरक्षा हालातों पर चर्चा हुई है। दूसरी ओर सूत्रों की तरफ से इशारा किया जा रहा है कि देश में सेना और सरकार के बीच टकराव की स्थिति है। आर्मी चीफ से मीटिंग करने के बाद इमरान बॉडी लैंग्वेज ही अलग थी। इस मीटिंग के तुरंत ही बाद इमरान के दो दिन की छुट्टी पर जाने से तख्तापलट की चर्चाओं को और बल मिला है। पाक के उर्दू अखबार जंग ने लिखा है कि इमरान ने सत्ता संभालने के बाद बीते एक साल से ज्यादा समय में एक भी छुट्टी नहीं ली है।

बिना प्लानिंग के अचानक ली छुट्टी
उनके करीबियों की मानें तो इमरान काफी देर तक जागते हैं और आधिकारिक कामकाज में ही लगे रहते हैं। किसी छुट्टी की कोई पहले से प्लानिंग योजना भी नहीं थी। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अचानक छुट्टी लोगों के बीच चर्चा में है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि इमरान को भी अपने परिवार के साथ कभी तो समय बिताने का वक्त मिले। जबकि उनके कुछ राजनैतिक विरोधियों ने लिखा कि 'मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, इन्हीं दो दिनों में यह प्लान बना लीजिएगा कि अब आपको जो लंबी छुट्टी मिलने वाली है, वह आप कहां बिताएंगे।' पीटीआई को दो पार्टियों पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) और एमक्यूएम (पी) का समर्थन मिला हुआ है। पाक के एक और अखबार द न्यूज इंटरनेशनल ने अपने एक आर्टिकल 'गेम इन ऑन' में लिखा है कि दोनों पार्टी अब सरकार को दे रहे समर्थन के बारे में फिर से सोच रही हैं।

सरकार में शामिल पार्टियां भी परेशान
एमक्यूएम (पी) अब इस बात पर विचार कर रही है कि सरकार को समर्थन देने से उसे क्या फायदा हो रहा है। पार्टी के सीनियर लीडर ख्वाजा इजहारुल हसन ने इस बात की आशंका तक जता दी है कि इमरान की सरकार ने अगर देश की अर्थव्यवस्था को नहीं सुधारा तो अगले बजट तक टिक नहीं पाएगी। पार्टी के एक और नेता खालिद मकबूल सिद्दीकी जो सरकार में मंत्री भी हैं उनका कहना है कि वह पीटीआई को ऐसे अकेला नहीं छोड़ेंगे लेकिन देश की माली हालत भी पार्टी के लिए चिंता का विषय है। साफ है कि इमरान अब अपने साथियों का भरोसा भी खोते जा रहे हैं। वहीं, पीएमएल (क्यू) इमरान की सरकार की परफॉर्मेंस से नाराज है। पार्टी का कहना है कि चीजें अब बद से बदतर हो गई हैं।

ड्राइविंग सीट पर आने को बेकरार बाजवा
पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करने के लिए यह मीटिंग की थी।इस तरह की तीन मीटिंग्स हुई हैं और सभी कराची में मिलिट्री ऑफिसेज में हुईं। इन ऑफिसेज के बाहर सुरक्षा किसी किले से कम नहीं थी। कराची, पाक की आर्थिक राजधानी है। कराची के अलावा पाक सेना के हेडक्वार्टर रावलपिंडी में भी बाजवा ने टॉप बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की है। मीटिंग में जनरल बाजवा ने बिजनेस लीडर्स से पूछा कि देश की अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारा जाए। सूत्रों की मानें तो जनरल बाजवा देश के हालातों को लेकर खासे परेशान हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications