पाकिस्‍तान के पीएम इमरान ने किया श्रीलंकाई पीएम को कॉल, ब्‍लास्‍ट्स पर तीन दिनों बाद जताया दुख

इस्‍लामाबाद। 21 अप्रैल को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आठ सीरियल ब्‍लास्‍ट्स की निंदा करने के लिए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की। ईस्‍टर संडे के मौके पर हुए इन हमलों में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 359 हो गई है और 500 से ज्‍यादा लोग घायल हैं।विक्रमसिंघे से फोन पर बात करते समय ने इमरान ने उन्‍हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

imran-khan

हर मदद का दिया भरोसा

रेडियो पाकिस्‍तान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इमरान ने विक्रमसिंघे से बात करते हुए कहा कि कई अनमोल जिंदगियों के समय से पहले चले जाने का उन्‍हें काफी दुख है। साथ ही पाकिस्‍तान इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। इमरान की मानें तो पाकिस्‍तान आतंकवाद के दर्द को झेलने वाला देश है और ऐसे में वह श्रीलंकाई भाईयों के दर्द को समझ सकते हैं। इमरान की मानें तो आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती है।कोलंबो में बुधवार की सुबह उस समय लोग फिर से दहशत में आ गए जब बुधवार की सुबह सिनेमाहॉल के बाहर विस्‍फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल नजर आई। पहले ऐसी खबरें थीं कि सैवॉय सिनेमाहॉल के बाहर एक ब्‍लास्‍ट हुआ है। लेकिन रक्षा मंत्री विजयवर्धने की ओर से बताया गया कि यह ब्‍लास्‍ट नहीं था

नौ सुसाइड बॉम्‍बर्स थे शामिल

श्रीलंका पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि ईस्‍टर संडे के मौके पर जो आठ सीरियल ब्‍लास्‍ट्स हुए थे उसमें नौ सुसाइड बॉम्‍बर्स शामिल थे। श्रीलंका के डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर रुवान विजयवर्धने की ओर से बताया गया है कि एक सुसाइड बाम्‍बर महिला थी। पुलिस ने आठ हमलावरों की पहचान कर ली है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से बताया गया है कि हमलों के सिलसिले में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। श्रीलंका पुलिस की ओर से बताया गया है कि अब तक 18 लोगों का हिरासत में लिया जा चुका। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां पर क्लिक करें

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+