पाकिस्‍तान: इमरान ने मानी बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की बात, PoK पर भी कब्जा करेगा भारत

मुजफ्फराबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 26 फरवरी को भारत की ओर से की गई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की बात आखिरकार मान लिया है। इसके साथ ही इमरान खान को अब यह डर सता रहा है कि भारत, पीओके को हासिल करने के लिए बालाकोट से भी बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन अंजाम दे सकता है। 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के पायलट्स ने अंजाम दिया था। यह स्‍ट्राइक 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले का जवाब थी जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इमरान ने यह बात बुधवार को उस समय कही जब वह पाकिस्‍तान की आजादी के मौके पर मुजफ्फराबाद में आयोजित रैली में बोल रहे थे।

'हमारे पास है जानकारी'

'हमारे पास है जानकारी'

इमरान ने कहा, 'हमारे पास इस बात की इनफॉर्मेशन है। हमने दो बार नेशनल सिक्‍योरिटी कमेटी (एनएससी) की मीटिंग में इस पर चर्चा की है कि भारत ने पीओके पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। भारत बिल्‍कुल उसी अंदाज में कार्रवाई करेगा जैसा उसने पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में की थी।' इमरान ने आगे कहा, 'इस बार भारत के पास उससे भी ज्‍यादा बड़ा प्‍लान है।' 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान ने आजादी के 73वें वर्ष का जश्‍न मनाया है। पहली बार पाक पीएम ने बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की बात मानी है और साथ ही इमरान की घबराहट भी नजर आई है।

पहले कहा सिर्फ पेड़ गिरे हैं

पहले कहा सिर्फ पेड़ गिरे हैं

26 फरवरी को तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर आईएएफ के 12 मिराज 20000 जेट्स खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में बालाकोट टाउन में दाखिल हुए थे। यहां पर जैश-ए-मोहम्‍मद के ट्रेनिंग कैंप्‍स को निशाना बनाया था। खबरों के मुताबिक करीब 300 आतंकी उस हमले में मारे गए थे। पाक ने हमले के बाद कहा था कि भारत ने एक खाली जगह को निशाना बनाया है, कुछ पेड़ों को नुकसान हुआ है और इससे ज्‍यादा कुछ नहीं हुआ है। इसके एक माह के बाद पाकिस्‍तान अथॉरिटीज ने करीब एक दर्जन लोगों वाले डेलीगेशन को बालाकोट में उस जगह जाने की इजाजत दी थी जहां पर आईएएफ ने हमला किया था।

भारत को दी नतीजे भुगतने की धमकी

भारत को दी नतीजे भुगतने की धमकी

इमरान ने कहा कि भारत सरकार पर नफरत की भावना फैलाने और आएसएस के एजेंडा सिर्फ कश्‍मीर तक सीमित नहीं रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे पाकिस्‍तान की तरफ बढ़ रहा है और भारत जरूर एक्‍शन लेगा। इमरान ने इसके साथ ही गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी भारत को दी है। इमरान ने कहा, 'हमारी सेनाएं तैयार हैं और न सिर्फ आर्मी बल्कि पूरा देश सेनाओं के साथ लड़ने को तैयार है। भारत जो भी करेगा हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।' एक समय पर तो इमरान ने खुद को कश्‍मीर का ब्रांड एंबेसडर तक करार दे डाला। उन्‍होंने कहा कि वह आर्टिकल 370 के मसले को यूनाइटेड नेशंस में उठाएगा और साथ ही इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भी लेकर जाएगा।

आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाक

आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाक

इमरान ने कहा कि दुनिया को अब समझना होगा आरएसएस कर खतरनाक विचारधारा क्‍या है और यह बिल्‍कुल वैसी ही जैसी नाजियों की थी। इमरान के मुताबिक भारत अब बिल्‍कुल सहनशील नहीं रह गया है जैसा किसी जमाने में हुआ करता था। उन्‍होंने दुनिया से अपील कर डाली है कि जिस तरह से दुनिया वर्ल्‍ड वॉर टू के बाद नाजी विचारधारा के खिलाफ आई थी, अब वैसे ही आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ आए। भारत के जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने के एतिहासिक फैसले से पाकिस्‍तान बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+