पाकिस्‍तान के पीएम बनने की रेस में इमरान खान अब बोले रेहम से शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

क्रिकेटर से राजनेता बने, इमरान खान जो फिलहाल पाकिस्‍तान कके प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, उन्‍होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है।

कराची। क्रिकेटर से राजनेता बने, इमरान खान जो फिलहाल पाकिस्‍तान कके प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, उन्‍होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। बुधवार को पाकिस्‍तान में वोट डाले जाएंगे और इमरान ने इससे पहले अपनी तीसरी शादी के अलावा बीबीसी की जर्नलिस्‍ट रेहम खान से हुई दूसरी शादी को लेकर भी अहम बात कही है। इमरान ने फरवरी में आघ्‍यात्मिक गुरु बुशरा मनेका से शादी की है। इमरान की पहली दो शादियां असफल रही थीं और इसके बाद उन्‍होंने बुशरा से निकाह करने का फैसला किया था। इमरान पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया हैं और इस समय पीएम की दौर में सबसे आगे हैं। ये भी पढ़ें-गे हैं इमरान खान, एक्‍टर हमजा अली और पार्टी के सदस्‍य मुराद सईद के रिश्‍ते!

इसलिए की बुशरा से शादी

इसलिए की बुशरा से शादी

इमरान की मानें तो शादी से पहले उन्‍होंने बुशरा का चेहरा तक नहीं देखा था। ब्रिटिश डेली, डेली मेल को दिए एक इंटरव्‍यू में इमरान ने कहा है, 'शादी से पहले मुझे मेरी पत्‍नी की झलक तक देखने को नहीं मिली थी। मैंने उन्‍हें बिना देखे ही शादी की प्रस्‍ताव दे दिया था क्‍योंकि वह मुझसे जब कभी भी मिलीं, उन्‍होंने बुर्का पहना हुआ था। वह कैसी दिखती हैं इसका अंदाजा मैंने सिर्फ उनकी एक पुरानी फोटोग्राफ को देखकर लगाया था और वह भी उनके घर पर मैने देखी थी।'

बुशरा और इमरान दोनों ही शादीशुदा

बुशरा और इमरान दोनों ही शादीशुदा

बुशरा घर से बाहर कभी भी अपना चेहर ढंके बिना नहीं निकलती थीं और वह बाकी मर्दों से नहीं मिलती थी। बुशरा पांच बच्‍चों की मां हैं और साल 2015 में पहली बार इमरान खान से उनकी मुलाकात हुई थी। उनकी पहली शादी पाकिस्‍तान के सीनियर कस्‍टम ऑफिसर खावर फरीद मनेका से हुई थी। वहीं इमरान की अगर बात करें तो उन्‍होंने ब्रिटिश नागरिक जेमिमा गोल्‍डस्मिथ के पहली शादी की थी, जिससे फरवरी 2004 में उनका तलाक हो गया। दोनों की शादी करीब नौ वर्ष तक चल सकी थी। इसके बाद इमरान ने बीबीसी की एंकर रेहम खान से जनवरी 2015 में शादी की लेकिन 10 माह बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

रिलेशनशिप को समझते इमरान खान

रिलेशनशिप को समझते इमरान खान

रेहम ने हाल ही में अपनी किताब में इमरान पर बाइसेक्‍सुअल होने, ड्रग्‍स लेने और दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान ने इन सभी आरोपों के जवाब में कहा है, 'मैं साधारणतया रेहम के बारे में कुछ नहीं कहता लेकिन मैं यह कहूंगा कि मैंने अपनी जिंदगी में कुछ गलतियां की हैं मगर रेहम के साथ मेरी दूसरी शादी मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है।' 65 वर्षीय इमरान ने यह भी कहा है कि रिलेशनशिप्‍स को लेकर उनका नजरिया पिछले कुछ वर्षों में बदला है। इमरान के मुताबिक धीरे-धीरे उन्‍होंने यह महसूस किया शारीरिक आकर्षण से ज्‍यादा अहमियत किसी व्‍यक्ति के चरित्र और उसके दिमाग की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+