रेहम खान का दावा गे हैं इमरान खान, एक्‍टर हमजा अली और पार्टी के सदस्‍य मुराद सईद के रिश्‍ते

क्रिकेटर से पहले राजनेता बनने वाले और अब पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान पूर्व पत्‍नी रेहम खान की वजह से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।

लंदन। क्रिकेटर से पहले राजनेता बनने वाले और अब पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान पूर्व पत्‍नी रेहम खान की वजह से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। रेहम ने हाल ही में अपनी ऑटो-बायोग्राफी में दावा किा है कि इमरान उन्‍हें सेक्‍सुअली हैरेस करते थे। अब रेहम ने कहा है कि इमरान गे हैं और पीटीआई के सदस्‍यों के साथ उनके रिश्‍ते हैं। रेहम के ये दावे इमरान के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं। 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में नेशनल एसेंबली के लिए चुनाव होने वाले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गैर-मौजूदगी से जो राह इमरान के लिए आसान हो गई थी, अब उसमें काफी रोड़े आ गए हैं।

रेहम के दावों पर चुप हैं हमजा

रेहम के दावों पर चुप हैं हमजा

रेहम ने अपनी किताब में लिखा है कि इमरान खान के पाकिस्‍तानी एक्‍टर हमजा अली और पीटीआई के सदस्‍य मुराद सईद के साथ रिश्‍ते हैं। पाक मीडिया ने रेहम के हवाले से लिखा है कि ये सभी गे हैं और रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इमरान और हमजा की ओर से अभी तक रेहम के दावों पर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन मुराद सईद ने ट्टिवर पर बयान दिया है। उन्‍होंने माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट पर इन सभी आरोपों को खारिज किया। उन्‍होंने एक ट्वीट किया और लिखा, 'रेहम के आरोपों और जो कुछ भी इस महिला ने लिखा है इस पर मेरे पास कुछ कहने को नहीं है। यह बहुत ही शर्मनाक है।' सईद की मानें तो यह साफ है कि यह महिला किसके हाथों की कठपुतली बनी हुई है।

इमरान ने किया यौन शोषण

इमरान ने किया यौन शोषण

रेहम ने इससे पहले इमरान पर आरोप लगाया था कि शादी से पहले इमरान उन्‍हें सेक्‍सुअली परेशान करते थे। रेहम के मुताबिक जब वह इमरान से दूसरी बार मिलीं और दोनों वॉक पर गए तो उस समय इमरान ने उनका यौन शोषण किया था। इस वॉक के दौरान इमरान कभी उनसे राजनीति के बारे में बाते करते तो कभी बच्चों के बारे में तो कभी वह रेहम की तारीफ करते। उन्‍होंने इसके बाद खाना खाया और इस दौरान इमरान ने उन्‍हें सेक्‍सुअली हैरेस करने की कोशिश की। रेहम की मानें तो वह काफी डर गई थीं और उन्‍होंने इमरान को उस समय धक्‍का देकर पीछे हटाया। इसके बाद इमरान ने उनसे कहा कि वह ऐसी लड़की नहीं हैं और इसलिए वह उनसे शादी करना चाहते हैं।

मीडिया को-ऑर्डिनेटर के साथ नाजायज संबंध

मीडिया को-ऑर्डिनेटर के साथ नाजायज संबंध

रेहम खान की यह किताब चुनावों से पहले रिलीज हो रही है। रेहम ने पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी इस किताब की मैनुस्क्रिप्‍ट लीक हो गई थी। इसके मुताबिक वसीम अकरम अपनी सेक्‍सुअल फैंटेसीज को पूरा करने के लिए अपनी पत्‍नी का प्रयोग करते थे। रेहम की मानें तो अकरम अपनी पत्‍नी को एक काले आदमी के साथ सेक्‍स के लिए मजबूर करते थे और फिर उन्‍हें देखते थे। रेहम ने यह दावा भी किया कि पीटीआई के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अनीला ख्‍वाजा के रिश्‍ते इमरान से थे और इमरान पर अनीला का नियंत्रण था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+