'ब्लैक ड्रैगन' ने हैक की बिलावल भुट्टो की पार्टी की वेबसाइट, लगाया तिरंगा
इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो के बयानों से नाराज कुछ हैकरों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। ब्लैक ड्रैगन नाम के हैकर्स के इस ग्रूप ने खुद को भारतीय बताते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। आपको बता दें, हैकर्स ने वेबसाइट हैक करके उस पर तिरंगा झंडा लगा दिया है।

ब्लैक ड्रैगन का कहना है कि वो पीपीपी के को-चेयरमैन बिलावल भुट्टो के उस बयान से नाराज है जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला था और कहा था कि पाकिस्तान भारत से कश्मीर का इंच इंच लेकर रहेंगे। हैकर्स ने इस वेबसाइट पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की है, जिसमें बिलावल ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।
बिलावल के इस बयान के विरोध में ब्लैक ड्रैगन के हैकरों ने पीपीपी की बेवसाइट ppp.org.pk को हैक कर लिया और उसके होमपेज को बदलकर वहां पर तिरंगा झंडा लगा दिया है। इसके अलावा बिलावल भुट्टो की जमकर खिल्ली भी उड़ाई है।
साथ ही हैकर्स ने वेबसाइट पर बिलावल समेत पाकिस्तान के लिए संदेश भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि 'बिना किसी हिंसा के मैं आपको बता दूं कि पाकिस्तान कभी कश्मीर को हासिल नहीं कर सकता। ये सच्चाई है और आपको इसे स्वीकार करना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications