पाक में फिर 'नापाक' हरकत, रावलपिंडी में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर हमला

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में मंदिरों पर हमले की खबर अकसर आती रहती है। एक ताजी खबर ये आई है कि पाकिस्‍तान के रावलपिंडी शहर में एक हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मंदिर लगभग 100 साल पुरानी थी। पुलिस को जो शिकायत दी गई है उसमें कहा गया है कि मंदिर के नवीनीकरण का काम चल रहा है। शिकायत के मुताबिक मंदिर शहर के पुराना किला इलाके में स्थित है। शनिवार शाम करीब साढ़ सात बजे 10 से 15 लोगों के समूह ने मंदिर पर हमला बोल दिया और ऊपरी मंजिल के मुख्‍य द्वार और एक अन्‍य दरवाजों के साथ सीढि़यां भी तोड़ दीं।

 पाक में फिर नापाक हरकत, रावलपिंडी में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर हमला

पाकिस्‍तान के सबसे बड़े न्‍यूज पेपर द डॉन में छपी खबर के मुताबिक इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) उत्तरी जोन के सुरक्षा अधिकारी सैयद रजा अब्बास जैदी ने रावलपिंडी के बन्नी थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया गया है कि पिछले एक महीने से मंदिर के निर्माण और नवीनीकरण का काम चल रहा है। उन्‍होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंदिर में कुछ अतिक्रमण किया गया था जिसे 24 मार्च को हटा लिया गया था। ऐसा इस हालात में हुआ है जब मंदिर में कोई मूर्ति भी नहीं रखी गई है और ना ही कोई धार्मिक गतिविधियां शुरू हुई हैं। सैयद रजा अब्बास जैदी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने पटरियां लगाकर जमीन पर अवैध कब्‍जा किया था जिसे हटाने को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

बीते साल दिसंबर में उन्‍मादी भीड़ मंदिर को मलबे के ढेर में बदल दिया था

बीते साल दिसंबर महीने में खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कोहाट के करक जिले में स्‍थानीय मौलवियों की अगुआई में उन्‍मादी भीड़ ने एक प्राचीन हिंदू मंदिर को तोड़ दिया था। इतना ही नहीं कट्टरपंथियों ने धर्म विरोधी नारे लगाते हुए पूरे मंदिर को आग के हवाले कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+