मदरसों पर सख्त हुआ पाकिस्तान, 182 के बाद अब तीन और मदरसे हुए सील
इस्लामाबाद। सोमवार से पाकिस्तान मदरसों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है। सोमवार को पाकिस्तान में अधिकारियों ने 182 मदरसों को सील किया था। मंगलवार को भी ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाक अधिकारियों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित तीन और मदरसों को सील कर दिया है।

गौरतलब है कि पेशावर में पिछले दिनों बाचा खान यूनिवर्सिटी पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों पर नए सिरे से कार्रवाई का मन बनाया है।
पढ़ें-मसूद अजहर ने दी पाकिस्तान को धमकी
इन्हीं कार्रवाई के तहत पाक ने मदरसों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बलूचिस्तान में तीन मदरसों को सील करने के साथ ही यहां पर मौजूद चार मौलवियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
20 जनवरी को पेशावर की यूनिवर्सिटी पर हुए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाक ने नई योजना के तहत आतंकियों के पनाहगार बने मदरसों को सील करने का फैसला किया था।
कश्मीर पर बोलने की वजह से नहीं मिला अनुपम को पाक का वीजा
सोमवार को जो खबरें आई थीं उसके मुताबिक पाक ने वर्ष 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी गतिविधियों में शामिल मदरसों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 182 मदरसों को बंद किया है।
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने जानकारी दी कि क्वेटा के पूर्वी बायपास इलाके के पास तीन मदरसों में छापा मारा गया। इसमें सरकार विरोधी गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी।
अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर कहा, राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (एनएपी) के तहत इन मदरसों को सील किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एनएपी के तहत की गई।
2014 के दिसंबर में सेना के स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद एनएपी बनाई गई थी। पाक में चल रहे मदरसे अक्सर ही अमेरिका और दूसरे देशों की कड़ी आलोचना का शिकार बनते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications