जाधव मामले पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, ICJ में दायर की पुनर्विचार याचिका

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए, इस पर 6 हफ्ते के अंदर सुनवाई की मांग की गई है।

नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट में अपनी किरकिरी कराने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने नया दांव चलते हुए जाधव मामले में पुनर्विचार याचिका इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में दायर की है।

जाधव मामले में पाकिस्तान का नया दांव

पुनर्विचार याचिका पर 6 हफ्ते में सुनवाई की मांग

पुनर्विचार याचिका पर 6 हफ्ते में सुनवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए, इस पर 6 हफ्ते के अंदर सुनवाई की मांग की गई है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ऐसी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने जिस तरह जाधव मामले को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में रखा और उसे मुंह की खानी पड़ी उससे सरकार में विरोध के सुर बुलंद हो रहे हैं।

ICJ के फैसले से पाकिस्तान की हुई थी किरकिरी

ICJ के फैसले से पाकिस्तान की हुई थी किरकिरी

ऐसे हालात को टालने के लिए पाकिस्तान एक बार फिर आईसीजे के सामने जाधव मामले में पुनर्विचार याचिका लेकर पहुंचा है। इससे पहले आईसीजे में भारत ने जाधव मामले पर रणनीतिक जीत दर्ज की थी। आईसीजे में भारतीय वकील हरीश साल्वे में जाधव मामले पर जिस तरह से दलीलें दी उसका सीधा असर नजर आया।

गुरुवार को ICJ ने दिया था अहम फैसला

गुरुवार को ICJ ने दिया था अहम फैसला

गुरुवार को आईसीजे ने पाकिस्तान के एक सैन्य अदालत की ओर से जाधव को दी गई की फांसी की सजा पर आखिरी फैसला आने तक रोक का आदेश दिया था। साथ ही आईसीजे ने इस मामले में कहा था कि जाधव को राजनयिक पहुंच पाने अधिकार है और पाकिस्तान की ओर से उसे ये सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए।

पाकिस्तान की हिरासत में हैं कुलभूषण जाधव

पाकिस्तान की हिरासत में हैं कुलभूषण जाधव

भले ही आईसीजे में जाधव मामले को लेकर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी हो लेकिन भारत की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है कि पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की हालत कैसी है। आखिर पाकिस्तान ने उन्हें कहां रखा है। बता दें कि पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को जासूसी और गंभीर गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। बीते एक साल से सेवानिवृत भारतीय नौसेना के अधिकारी जाधव पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+