एनएसए वार्ता से पहले पाक मंत्री का बयान, आतंक की फंडिंग कर रहा भारत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान लगता है कि एनएसए स्तर की वार्ता को किसी भी हालत में रोकने को बेकरार है। साफ है कि वार्ता को लेकर पाक काफी बेचैन है। इसका ताजा उदाहरण पाक के एक मंत्री का बयान। इस बयान में उन्होंने भारत पर आतंकियों की फंडिंग का आरोप लगाया है।

पाक के आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान पंजाब प्रांत के पाक रेंजर्स के 30वें पासिंग आउट परेड में शामिल थे। यहां पर उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से पाक के खिलाफ सक्रिय आतंकियों की फंडिंग करता आया है।
चौधरी निसार के मुताबिक सभी को मालूम है कि पाक में पनप रहे आतंकवाद के पीछे किसका हाथ है। चौधरी निसार की मानें तो भारत शांति की बात करता है, लेकिन आतंकवाद को बढ़ावा देता है।
वह सिर्फ यहीं पर नहीं रुके। पिछले शनिवार को पंजाब प्रांत के गृहमंत्री शुजा खानजादा की मौत के लिए भी उन्होंने भारत को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा इस आत्मघाती हमले के पीछे भारत का हाथ था और भारत इस तरह के वाकये के जरिए पाक में डर और अस्थिरता का माहौल बनाना चाहता है।
चौधार निसार खान का बयान सिर्फ एक उदाहरण है। पाक हमेशा से ही सीमा पर जारी गोलीबारी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता आया है। एनएसए वार्ता से ठीक पहले पाक की ओर से ऐसे बयानों की भरमार हो गई है। पाक में मौजूद कुछ तत्वों को यह वार्ता रास नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications