बालाकोट एयरस्‍ट्राइक पर रात 3 बजे ट्वीट करने वाले पाकिस्‍तान मिलिट्री के जनरल की छुट्टी

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान मिलिट्री के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर को उनके पद से हटा दिया गया है। गफूर की जगह अब मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार को इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का मुखिया बनाया गया है। आईएसपीआर, मिलिट्री से जुड़े मसलों के बारे में मीडिया को जानकारी देने का काम करती है। गफूर ही वह पहले व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने पिछले वर्ष 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक पर रात 3:30 मिनट पर ट्वीट किया था और दुनिया को बताया था।

मेजर जनरल बाबर बने आईएसपीआर

मेजर जनरल बाबर बने आईएसपीआर

आसिफ गफूर को पाकिस्‍तान आर्मी की 40वीं इंफेंट्री डिविजन में भेजा गया है जो कि पंजाब प्रांत के ओकारा में है। आईएसपीआर की वेबसाइट के मुताबिक मेजर जनरल गफूर साल 1988 में पाकिस्‍तान आर्मी में कमीशंड हुए थे। उनके पास स्‍ट्रैटेजिक स्‍टडीज में मास्‍टर्स की डिग्री है। उन्‍हें दिसंबर 2016 में आईएसपीआर का हेड नियुक्‍त किया गया था।

हमेशा गलत जानकारियां

हमेशा गलत जानकारियां

आसिफ गफूर को भारत एक ऐसे प्रवक्‍ता के तौर पर याद रखेगा जिनके नाम पर गलतियों की एक लंबी लिस्‍ट है खासतौर पर भारत से जुड़े कई तथ्‍यों को लेकर उन्‍होंने कई बड़ी गलतियां कीं। गफूर ही वह पहले व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने पिछले वर्ष 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक पर रात 3:30 मिनट पर ट्वीट किया था और दुनिया को बताया था। वह अक्‍सर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देते और फिर जमकर ट्रोल होते थे।

आईएएफ को लेकर झूठा दावा

आईएएफ को लेकर झूठा दावा

यह गफूर ही थे जिन्‍होंने 27 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर में हुई डॉग फाइट में दावा किया था कि पाकिस्‍तान ने इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के दो पायलट को पकड़ा था। बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद गफूर काफी सुर्खियों में भी आए। इस दौरान उन्‍होंने सरकार की रणनीतिक को संभाला और भारत की तरफ से लगाए गए हर आरोप को सिरे से नकार दिया।

 दीपिका पादुकोण की गलत स्‍पेलिंग पर हुए ट्रोल

दीपिका पादुकोण की गलत स्‍पेलिंग पर हुए ट्रोल

हाल ही में मेजर जनरल गफूर ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर भी एक बड़ी गलती कर दी थी। गफूर दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने से खासे उत्‍साहित थे। उन्‍होंने जमकर दीपिका की तारीफ की और उन्‍हें युवाओं का आदर्श बताया। मेजर जनरल ने दीपिका के नाम की स्‍पेलिंग भी गलत लिखी। गलत स्‍पेलिंग की वजह से जमकर जनरल को ट्रोल किया गया। हारकर उन्‍हें अपनी ट्वीट को डिलीट करना पड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+