पाकिस्तान का 'बराक' बना भारत के लिए बड़ी चुनौती
रावलपिंडी। पाकिस्तान की सेना की ओर से जो नया दावा किया गया है वह वाकई भारत के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है। पाक सेना ने सोमवार को दावा किया है कि उसने पहली बार देश में विकसित ड्रोन का प्रयोग किया है।

पाक सेना के मुताबिक इस ड्रोन का प्रयोग सेना ने नॉर्थ वेस्ट पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में किया है। इस कार्रवाई में तीन आतंकियों की मौत हो गई है। पाक सेना विशेषज्ञों ने इसे देश की सैन्य क्षमताओं में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
दूसरे देशों से हासिल की टेक्नोलॉजी
पाक के इस ड्रोन का नाम है 'बराक' और यह लेसर गाइडेड मिसाइल को आसानी से फायर कर सकता है। पाक को टेक्नोलॉजी के लिए हालांकि दूसरे देशों की मदद मिली है। मार्च में पाक ने इसकी टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों के साथ करार किया था।
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने ट्टिवर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाक में बने पहले ड्रोन बराक का आज प्रयोग किया है। इस ड्रोन ने शाहवाल घाटी में तीन बड़े आतंकियों को मार गिराया है।
अफगानिस्तान के बॉर्डर पर स्थित नॉर्थ वजीरिस्तान में पाक सेना की ओर से जारी कार्रवाई में इसे प्रयोग किया। पाक ने यह ऑपरेशन पिछले वर्ष जून में लांच किया था।
चीन के ड्रोन की तरह पाक का ड्रोन
पाक अभी तक अमेरिका, इजरायल और ब्रिटेन में बने ड्रोन का प्रयोग करता आया है। यह जानकारी न्यू अमेरिका फाउंडेशन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई थी। पाक का यह ड्रोन चीन के ड्रोन रेनबो सीएस-3 ड्रोन से काफी मिलता-जुलता है।












Click it and Unblock the Notifications