पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने दिया इस्तीफा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कानून मंत्री जहिद हामिद ने पुलिस और कट्टरपंथी धार्मिक समूहों से जुड़े प्रदर्शनकारियों के बीच देश भर में संघर्ष के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। चुनावी एक्ट 2017 में ख़त्म-ए-नबुव्वत से संबंधित कानून में बदलाव के लिए हामिद को हटाने के लिए विरोध प्रदर्शनकारियों ने तीन हफ्तों तक राजधानी में प्रदर्शन किया। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि कानून और संसदीय मामलों के मंत्री हमीद ने देश को संकट से बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री शाहिद खाक़ान अब्बासी को अपना इस्तीफा दिया। हामिद का इस्तीफा सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच एक समझौते के हिस्से के रूप में आया। यह समझौता इस्लामाबाद और प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच देश के दूसरे हिस्सों में दो दिन के लगातार चले गतिरोध के बाद आया था, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

Pakistan's Law Minister Zahid Hamid resigns

जाहिद पर 'ईशनिंदा' के आरोप लग रहे थे। जाहिद के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने 11 दिन से जारी आंदोलन को खत्म कर दिया। पाकिस्तानी सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि जाहिद इस्तीफा देते हैं तो ही आंदोलन वापस लिया जाएगा। इस्लामिक समूह तहरीक-ए-लबैक के प्रवक्ता एजाज अशरफी ने कहा, 'हमारी मांग को मान लिया गया है।' कहा कि सरकार की ओर से कानून मंत्री के इस्तीफे का ऐलान होने के बाद आंदोलन वापस ले लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+