पाकिस्‍तान में इमरान खान सरकार ने लॉन्‍च किया 'Say no to India' कैंपेन

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ, 'से नो टू इंडिया' कैंपेन लॉन्‍च कर दिया है। इस कैंपेन को शुक्रवार को लॉन्‍च किया गया है और पाकिस्‍तान ने इस कैंपेन के जरिए भारत के साथ हर तरह के सांस्‍कृतिक सहयोग को तोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस कैंपेन के बाद अब भारत और पाकिस्‍तान के बीच किसी भी तरह का कोई ज्‍वॉइन्‍ट वेंचर नहीं हो सकेगा। पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर में लागू आर्टिकल 370 को खत्‍म करके राज्‍य को मिले विशेष दर्जे को वापस ले लिया है, तब से ही पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध भी खत्‍म कर लिए हैं।

I&B मिनिस्‍ट्री का कैंपेन

I&B मिनिस्‍ट्री का कैंपेन

'से नो टू इंडिया,' इस स्‍लोगन के साथ कैंपेन को पाकिस्‍तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से लॉन्‍च किया गया है। नए निर्देशों के साथ हर तरह के भारतीय कंटेंट को अब रोक दिया जाएगा। साथ ही पेमरा यानी पाकिस्‍तान इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी को भी आदेश दिए गए हैं कि वह कंटेंट को लेकर सतर्क रहे। किसी भी तरह के इंडियन डीटीएचच इंस्‍ट्रूमेंट्स की बिक्री को रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। पाकिस्‍तान में नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल (एनएससी) ने फैसला किया है कि वह एक संगठन तैयार करेगा जो भारतीय कंटेंट पर नजर रखेगा।

एडवरटाइजमेंट्स पर भी सख्‍ती

एडवरटाइजमेंट्स पर भी सख्‍ती

पाकिस्‍तान सरकार की तरफ से फैसला किया गया है कि वह भारत की हर फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग को भी बैन करेगी। बॉलीवुड कलाकारों ने इसे पाकिस्‍तान का नुकसान करार दिया है। पाकिस्‍तान ने फरवरी में भी बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के बाद भारतीय फिल्‍मों को बैन कर दिया था। इसके साथ ही ऐलान किया कि कोई भी भारतीय फिल्‍म पाक में रिलीज नहीं होगी। पेरमा को उन विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है जो भारत में निर्मित हैं।

हर तरफ से पाक को सुनना पड़ रहा है नो

हर तरफ से पाक को सुनना पड़ रहा है नो

अमेरिका ने दिया भारत के जवाब का हवाला पाकिस्‍तान इस पूरे मसले पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है। कश्‍मीर मसले पर मध्‍यस्‍थता की बात करने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के एडमिनिस्‍ट्रेशन ने भी जम्‍मू कश्‍मीर के मसले को भारत का आतंरिक मामला करार दे डाला है। सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिका की तरफ से पाकिस्‍तान को वॉर्निंग भी दी गई है। अमेरिका ने पाक को साफ कर दिया है कि अगर उसने भारत के खिलाफ जारी आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई तो फिर एफएटीएफ में उसे ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+