Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान: हिंदू लड़की की मौत के मामले में नया खुलासा, कपड़ों और शरीर से मिला पुरुष का डीएनए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदू मेडिकल छात्रा निमरिता चांदनी की मौत की जांच जारी है। अब जांचकर्ताओं को छात्रा के शरीर और कपड़ों से संदिग्ध पुरुष का डीएनए मिला है। इससे इस मामले में एक नई बात सामने आई है। जबकि इससे पहले कॉलेज के प्रशासन ने दावा किया था कि छात्रा ने आत्महत्या की है।

nimrita chandani

निमरिता सिंध के लरकाना जिले में बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वह अपने दोस्तों को पलंग पर मृत मिली थीं और उनके गले में रस्सी भी पड़ी थी।। वह मूल रूप से घोटकी जिले की रहने वाली थीं, जहां सितंबर माह में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक स्कूल प्रिंसिपल को कथित ईश निंदा के आरोप हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद यहां दंगे भी हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिसमें से दो पीड़िता के साथ पढ़ने वाले मेहरान आबरू और अली शान मेमन भी हैं। इन्हें पुलिस ने मृतका के फोन के डाटा को ट्रेस करने के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में लरकाना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मसूद बंगश का कहना है, 'हमें निमरिता चांदनी की डीएनए रिपोर्ट मिली है, जिसमें पता चला है कि उनके कपड़ों और शरीर से किसी पुरुष का डीएनए भी मिला है।' उन्होंने कहा कि यही रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।

17 सितंबर को नमूने भेजे गए

17 सितंबर को नमूने भेजे गए

स्थानीय अखबार के अनुसार बंगश का कहना है, 'पुलिस ने 17 सितंबर को जमशोरो फॉरेंसिक लैब को निमरिता के कपड़े और खून के नमूने भेजे थे। सोमवार को हमें रिपोर्ट मिली है, जिसमें उनके शरीर और कपड़ों से किसी पुरुष के डीएनए सैंपल के मिलने की बात कही गई है।' अधिकारी ने कहा कि इस डीएनए सैंपल के बाद अब निमरिता की मौत का मामला एक नए मोड़ पर आ गया है। निमरिता के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। जिसके बाद 25 सितंबर को सिंध हाईकोर्ट ने मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद हिंदू लड़की की मौत के मामले में जांच शुरू की गई।

जज ने भी छात्रावास का दौरा किया

जज ने भी छात्रावास का दौरा किया

जज ने सभी पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और छात्रावास के कमरे का दौरा किया, जहां शव मिला था, साथ ही पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट की भी जांच की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा था कि चांदनी ने कथित तौर पर विश्वविद्यालय के छात्रावास में अपने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

भाई ने क्या कहा?

भाई ने क्या कहा?

जबकि निमरिता के भाई विशाल, जो कराची में डॉव मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सा सलाहकार हैं, का कहना है कि उनकी बहन के गले पर मिले निशानों से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। ये निशान केबल वायर से बनाए गए थे, जबकि उनके हाथों पर मिले घावों से पता चलता है कि किसी ने उन्हें पकड़ा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि मृतका के फोन में उन दो लोगों के मैसेज भी मिले हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है और जो उनके साथ कक्षा में पढ़ते थे। इन दोनों ने अपने फोन से मैसेज डिलीट कर दिए थे लेकिन निमरिता के फोन में वो मैसेज मौजूद हैं। इनमें से एक आबरू का कहना है कि निमरिता ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+