पाकिस्तानी एयरलाइंस का 'जुगाड़', 7 यात्रियों को खड़े-खड़े करवाया सफर
पाकिस्तानी एयरलाइंस ने 7 यात्रियों को प्लेन में 2800 किमी तक का सफर खड़े-खडे़ करने मजबूर कर दिया।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी एयरलाइंस कंपनी पीएआई एक बार फिर से सूर्खियों में छा गई है। वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने ओवरलोडिंग का ऐसा नमूना पेश किया, जिससे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस एयरलाइंस ने 7 यात्रियों को प्लेन में 2800 किमी तक का सफर खड़े-खडे़ करने मजबूर कर दिया। पीएआई की फ्लाइट PK-743 पाकिस्तान से सऊदी अरब जा रही थी। फ्लाइट पूरी तरह से फुल थी, लेकिन फ्लाइट फुल होने के बावजूद एयरलाइंस ने इसमें 7 एक्स्ट्रा यात्रियों को सफर करवाया। इन अतिरिक्त यात्रियों को प्लेन के गलियारे में खड़े-खड़े यह सफर किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी को पीएआई की इस फ्लाइट में सीट खाली न होने के बावजूद 7 यात्रियों को 2800 किमी की करीब साढ़े चार घंटे की यह फ्लाइट में खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। इन एक्स्ट्रा यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में 409 सीटें थी, लेकिन उसमें 416 लोगों को सफर करवाया गया।
पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक फ्लाइट के कैप्टन को भी अतिरिक्त यात्रियों की जानकारी नहीं थी। जब फ्लाइट ने जब कराची से मदीना के लिए उड़ान भर ली, उसके बाद कैप्टन की इसकी जानकारी मिली। इतना ही नहीं उड़ान के बाद कैप्टन ने इमरजेंसी लैडिंग की सोची, लेकिन इसके लिए फ्लाइट में पर्याप्त ऑक्सिजन मास्क और बाकी सेफ्टी डिवाइसेज भी नहीं थे। रिपोर्ट सामने आने के बाद सिविल एविएशन अथॉरिटी पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया गया है। वहीं एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के नाम सामने आते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications