ओबामा के सामने रिकॉर्ड हो अच्‍छा इसलिए जेयूडी और हक्‍कानी को बैन करेगा पाक!

इस्‍लामाबाद। 25 जनवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भारत पहुंचेंगे। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड साफ-सुथरा रखने के मकसद से पाक में नवाज शरीफ सरकार हो सकता है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के ही एक और संगठन जमात-उद-दावा के साथ ही साथ हक्‍कानी नेटवर्क को भी बैन करने की तैयारी कर रहा है।

Hafiz Saeed-JuD

ओबामा से पहले अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी, पाकिस्‍तान की यात्रा करके वापस लौट चुके हैं। कैरी ने अपनी पाक विजिट में पाक को साफ-साफ कह दिया था कि वह उन सभी आतंकी नेटवर्क को बैन करे, जो भारत और अमेरिका के लिए खतरा हैं।

पाक 12 कट्टरपंथी संगठनों को बैन करने का फैसला लिया है। खास बात है कि इनमें मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद का आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन भी शामिल हैं। फिलहाल पाक की ओर से इस मसले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि पाक जल्‍द ही इस बारे में कोई बड़ा ऐलान कर सकता है।

जॉन कैरी के पाक को साफ-साफ संदेश और फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी मुल्ला फजलुल्लाह को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने के बाद ही यह खबरें आनी शुरू हुई हैं। खास बात है कि जेयूडी ही वह संगठन है जिसे अमेरिका ने भी बैन किया हुआ है।

अगर पाक इन संगठनों को बैन लगता है तो फिर उसके बाद यह देखना भी काफी दिलचस्‍प होगा कि क्‍या लश्‍कर के प्रमुख और मुंबई हमलों के गुनाहगार हाफिज सईद पर भी कोई कार्रवाई पाक की ओर से होगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+