भारत के बॉर्डर सील करने के फैसले से अनजान पाकिस्‍तान

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने कहा है कि उसे वर्ष 2018 तक भारत कर की ओर जम्‍मू कश्‍मीर बॉर्डर को सील करने की फैसले की कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि वर्ष 2018 तक भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

india-pakistan-border.jpg

पाक ने लगाया आरोप

पाकिस्‍तान के विदेश विभाग की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पाक के विदेश विभाग के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने मीडिया की ओर से इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

जकारिया ने कहा कि भारत की सरकार ने पड़ोस में शांतिपूर्ण माहौल की बात की लेकिन उसके सारे एक्‍शन उसके दावों के विपरीत हैं।

दोनों देशोंं में है तनाव

जकारिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्‍तान के संबंधों में उरी आतंकी हमले के बाद से तनाव का माहौल है।

उरी आतंकी हमले के कुछ दिनों बार भारत ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के जरिए पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर हमला बोला था।

जकारिया ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि भारत ने वर्ष 2007 में हुए समझौता ब्‍लास्‍ट को लेकर भी कोई सुबूत उसके साथ साझा नहीं किया।

कश्‍मीर मुद्दे को दुनिया भर में ले जा रहा पाक

जकारिया ने कहा कि अपने वादे के बावजूद भारत ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सका। जकारिया के मुताबिक इस ब्‍लास्‍ट में सबसे ज्‍यादा पाक नागरिक मारे गए थे।

जकारिया ने बताया कि यह हमला राष्‍ट्रीय सेवा संघ और अभिनव भारत के ऑपरेटिव्‍स ने अंजाम दिया था। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान इस मसले को जरूर उठाएगा।

जकारिया ने जानकारी दी कि पाकिस्‍तान यूरोप, ब्रिटेन, नॉर्थ अमेरिका और बाकी देशों में कश्‍मीर मुद्दे को उठा रहा है। इसी वजह से भारत हताशा में आकर इस मुद्दे से लोगों का ध्‍यान हटाने की सभी कोशिशें कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+