पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आरोपों से भरा डॉजियर सौंपा यूएन को
पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेश को सौंपा भारत पर आरोप लगाता हुआ एक डॉजियर। यूएन से की भारत की गतिविधियों को रोकने की मांग।
इस्लामाबाद। सीमा पार से जारी आतंकवाद का समर्थन करने वाला पाकिस्तान अब भारत को ही अपने देश में आतंकवाद और हस्तक्षेप का दोषी ठहरा रहा है। पाकिस्तान ने एक डॉजियर शनिवार को यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेश को सौंपा है। इस डॉजियर में पाकिस्तान ने भारत पर कई और तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा भारत
पाक ने यूएन के नए महासचिव गुटेरेश से अपील की है कि वह भारत पर ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। यूएन में पाकिस्तान की स्थायी राजदूत मलीहा लोधी ने पाकिस्तान में भारत के हस्तक्षेप और आतंकवाद को लेकर एक डोजियर गुटेरेश को सौंपा। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों संबंधी सलाहकार सरताज अजीज की लिखी एक चिट्ठी भी गुटेरेश को दी है। पाक विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि डोजियर में पाक में भारतीय हस्तक्षेप और रॉ की दखल और खास तौर पर बलूचिस्तान, एफएटीए और कराची में आतंकवाद के बारे सबूत और अतिरिक्त सूचना है। इससे पहले तीन डोजियर संयुक्त राष्ट्र को अक्तूबर 2015 में दिए गए थे।
कुलभूषण जाधव का भी जिक्र
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की ये गतिविधियां यूएन चार्टर और आतंकवाद विरोध से जुड़े संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और आतंकवाद संबंधी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों का उल्लंघन है। पाकिस्तान के डॉजियर में पाक में पकड़े गए भारतीय 'जासूस' कुलभूषण जाधव का भी जिक्र है। इसमें जाधव पर पाक में विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। भारत ने माना है कि जाधव इंडियन नेवी में था लेकिन भारत ने सरकार के साथ उसका कोई संबंध होने से इंकार किया गया है। चिट्ठी में अजीज के हवाले से कहा गया है कि भारत के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के हालिया बयानों से भी पाकिस्तान के प्रति भारत के शत्रुतापूर्ण इरादे जाहिर होते हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से निपटने के वैश्विक अभियान में बड़ा योगदान दिया है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी घरेलू लड़ाई में उसे अहम लाभ मिला है।
-
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! भारत के मुकाबले ₹8,000 की बचत, देखें आज के ताज़ा रेट्स -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप -
पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे












Click it and Unblock the Notifications